ऋषिकेश में नाबालिग बालक से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार
वीरभद्र मंदिर के पीछे जंगल की ओर साईं घाट जाने वाले रास्ते से पुलिस ने दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज।
ऋषिकेश। नाबालिग बालक के साथ कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में ऋषिकेश पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
आरोपी की पहचान रोहित (23 वर्ष) पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम राजपुर खुर्द, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, हाल निवासी वीरपुर खुर्द, गली नंबर 12, विस्थापित कॉलोनी ऋषिकेश के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को वीरभद्र मंदिर के पीछे जंगल की ओर साईं घाट जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल : इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और उनके प्रति होने वाले यौन अपराधों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और विवेचना जारी