पुलिस दीदी ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
औरंगाबाद: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को “पुलिस दीदी” के द्वारा विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा, नशामुक्त जीवन और महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस दीदी ने बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल करने और साइबर अपराध से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।
#Aurangabad #BiharNews #PoliceDidi #CyberCrimeAwareness #CyberSafety #RoadSafety #NashaMuktBharat #WomenEmpowerment #StudentAwareness #BiharPolice #SityogNews
Bihar, India | Sep 10, 2026