
शासकीय प्राथमिक शाला देवरीढाना में पदस्थ एक सहायक शिक्षक निलंबित
======================================
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.इड़पाचे द्वारा जिले के विकासखंड परासिया की शासकीय प्राथमिक शाला देवरीढाना, संकुल केन्द्र रावनवाड़ा में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री गणेश सिंह इनवाती को शाला परिसर में शराब पीकर उपस्थित होने एवं नशे की हालत में विद्यालय कक्ष में सोने का वीडियो वायरल होने का गंभीर मामला प्रकाश में आने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे ने बताया कि जिले के विकासखंड परासिया की शासकीय प्राथमिक शाला देवरीढाना, संकुल केन्द्र रावनवाड़ा में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री गणेश सिंह इनवाती के विद्यालय परिसर में शराब पीकर उपस्थित होने एवं नशे की हालत में विद्यालय कक्ष में सोने का विडियो वायरल होने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। यह आचरण न केवल शिक्षकीय मर्यादा के विरूद्ध है, बल्कि विद्यार्थियों के हित एवं विद्यालय की गरिमा के भी प्रतिकूल है। सहायक शिक्षक श्री इनवाती के शाला में शराब पीकर उपस्थित होने की खबर संकुल प्राचार्य की जांच में प्रथम दृष्टया सही पाये जाने, शाला का वातावरण प्रभावित होने एवं बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की स्थिति निर्मित होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया जाकर, मुख्यालय, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, परासिया, जिला छिंदवाड़ा नियत किया गया है। विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, शैक्षणिक एवं नैतिक वातावरण को बनाए रखना ही शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh