
#उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष #प्रभात ध्यानी ने बताया कि #केन्द्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक जून के आखिरी सप्ताह में #हरिद्वार में होगी।
#इसके साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष पी सी तिवारी नईं भूमिका मे होंगे,
#पार्टी ने केंद्रीय समन्वयक संयोजक को जिम्मेदारी दी
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की नव निर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी की अध्यक्षता एवं #प्रधान महासचिव नरेश नौडियाल जी के संचालन में संपन्न बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी की #केंद्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय पदाधिकारी की बैठक में #निवर्तमान अध्यक्ष पीसी तिवारी को #केन्द्रीय समन्वयक संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई है , उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में देश एवं दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों से संवाद कर उन्हें पार्टी से जोड़ने, पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने, समान विचारधारा रखने वाले संगठनों से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संवाद करने,एकजुटता बनाने के लिए समन्वयक संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है।
#हरिद्वार में होने वाली केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक की जिम्मेदारी #केंद्रीय उपाध्यक्ष जेपी बडोनी को सौंपी गई है। बैठक में #केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, प्रधान महासचिव नरेश नौडियाल, केंद्रीय समन्वयक संयोजक पी सी तिवारी,उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप मधवाल ,नारायण राम, जेपी बडोनी, केन्द्रीय महासचिव , दिनेश उपाध्याय , आनंदी वर्मा ,अमीनुर रहमान ,सचिव प्रकाश जोशी ,किरण आर्य सोमेश्वर, भोपाल सिंह रावत , लालमणि ,बी डी असनोड़ा उपस्थित थे।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar