
डिजिटल पत्रकारों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर डिजिटल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की प्रमुख समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डिजिटल जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस-2026 के सफल आयोजन के लिए प्रतिनिधिमंडल को बधाई दी और डिजिटल पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार डिजिटल पत्रकारों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में आवश्यक पहल करेगी। पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन, सरकारी विज्ञापन में हिस्सेदारी और डिजिटल पत्रकारों के लिए बेहतर कानून जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल मीडिया आज पत्रकारिता का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में डिजिटल पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार आगे आवश्यक कदम उठाएगी।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद डिजिटल पत्रकारों की मांगों पर सरकार स्तर से सकारात्मक पहल होगी और बिहार में डिजिटल पत्रकारिता को संस्थागत रूप से मजबूत आधार मिलेगा।
#DigitalJournalism #DigitalJournalist #DigitalJournalistAssociation #BiharJournalism #Journalist #DigitalMedia #SamratChoudhary #BiharCM #Patna #DigitalJournalismConference2026 #पत्रकार #डिजिटलपत्रकार #डिजिटलमीडिया #बिहार_पत्रकारिता