Public App Logo
#स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर शुभकामना सन्देश/अपील #कार्यालय नगर पंचायत गजा जिला-टिहरी गढवाल #नगर पंचायत गजा क्षेत्रान्तर्गत समस्त निवासियों तथा क्षेत्रीय जनता को नगर पंचायत गजा, परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। साथ ही स्थानीय जनता से अपील की जाती है कि नगर पंचायत गजा को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में आपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। खरीददारी के लिए कपड़े के बैग का उपयोग में लावें, प्रतिदिन कूड़ा गाड़ी में जैविक/अजैविक कूड़े को अलग-अलग (गीला कूड़ा हरे डस्टबिन में, सूखा कूड़ा नीले डस्टबिन में, बायोमेडिकल वेस्ट लाल डस्टबिन में, विशेष सावधानी वाला कचरा काले डस्टबिन में) ही देवें, जिससे कूड़े का प्रसंस्करण वैज्ञानिक पद्यति से किया जा सके। नगर पंचायत गजा में स्वच्छ सर्वेक्षण में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की आशा के साथ आप सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें। #राजेन्द्र सिंह चौहान सभासद वार्ड 01, #जसवंत सिंह चौहान सभासद वार्ड-02, #रंजना देवी सभासद वार्ड-03, #जमुना देवी सभासद वार्ड-04 #रोहित कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, गजा टिहरी गढ़वाल। #कुंवर सिंह चौहान अध्यक्ष नगर पंचायत, गजा टिहरी गढ़वाल। - Jakhnidhar News