बिग ब्रेकिंग: रातू के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनकर मिंज का निधन, चिकित्सा जगत में शोक
राँची: रातू प्रखंड अंतर्गत मखमंद्रो स्थित मादी हॉस्पिटल के संस्थापक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनकर मिंज का निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों तथा पूरे चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
डॉ. मिंज लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे थे। उनके निधन को चिकित्सा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके असामयिक निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, चिकित्सकों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Namkum, Ranchi | Jul 11, 2026