आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के सम्मान हेतु नामों की अनुशंसा आमंत्रित
आपदा प्रबंधन एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, आपदा के दौरान लोगों की जान बचाने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने हेतु नामों की अनुशंसा आमंत्रित की जाती है।
ऐसे साहसी एवं समर्पित व्यक्तियों के नाम, उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के संक्षिप्त विवरण एवं उपलब्ध साक्ष्यों सहित दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक आपदा प्रबंधन शाखा, खगड़िया में उपलब्ध कराएँ।
आपदा की कठिन परिस्थितियों में साहस, तत्परता एवं मानवीय संवेदना का परिचय देने वाले व्यक्तियों के योगदान को पहचान दिलाने में सहयोग करें।
जिला प्रशासन, खगड़िया
Khagaria, Bihar | Oct 10, 2026