नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से बदली खेती की सूरत! 🌱✨
बालोद जिले के ग्राम फिरतुटोला के प्रगतिशील किसान श्री महमूद हसन पिछले 3 वर्षों से अपने खेतों में आधुनिक नैनो उर्वरकों (नैनो डीएपी और नैनो यूरिया) का उपयोग कर रहे हैं। नतीजा? फसल उत्पादन में बंपर बढ़ोतरी! 🌾🚀
महमूद जी न सिर्फ खुद इस आधुनिक तकनीक का लाभ उठा रहे हैं, बल्कि अन्य साथी किसानों को भी नैनो उर्वरक अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने सहकारी समिति के माध्यम से खाद-बीज की समय पर उपलब्धता के लिए शासन का आभार भी व्यक्त किया है।
पारंपरिक खेती से स्मार्ट खेती की ओर बढ़ते कदम ही समृद्ध किसान की पहचान हैं।
#SmartFarming #NanoUrea #NanoDAP #ProgressiveFarmer #Baloddistrict