गश्त के दौरान बड़ा हादसा टला, कोतवाल की सरकारी गाड़ी में डीसीएम ने मारी टक्कर
#हरदोई: गुरुवार देर रात मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में गश्त के दौरान बड़ा हादसा टला।
राघौपुर रोड पर करवा मोड़ के आगे डीसीएम ने पुलिस की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी।
हादसे के समय कोतवाल विद्यासागर हमराही पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे।
टक्कर से सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि कोतवाल समेत सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाल विद्यासागर के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना ने रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए।
Sadar, Lucknow | Jul 10, 2026