बहराइच: महामना मालवीय मिशन ने शिवालय बाग में आयोजित की चौपाल, पंचवटी-हरिशंकरी के पौधे रोपकर लिया जल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
बहराइच के पौराणिक शिवालय बाग शिव मंदिर परिसर में महामना मालवीय मिशन अवध के तत्वावधान में पर्यावरण, जल संरक्षण व नशा उन्मूलन चौपाल का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवपुर सुधीर याज्ञसेनी और मिशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने खाली स्थलों पर वृक्षारोपण करने तथा तराई व सरयू तटीय क्षेत्रों में नशा उन्मूलन एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने की, जिसमें वन विभाग नानपारा के सौजन्य से पंचवटी और हरिशंकरी प्रजाति के पौधे रोपकर सामूहिक संरक्षण का संकल्प लिया गया।