Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

बेतालघाट ने खोया अपना जुझारू जननेता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज सिंह बिष्ट का 93 वर्ष की आयु में निधन न्यूज नेटवर्क - जिला नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है। क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ग्राम चड्यूला (घंघरेटी) निवासी शिवराज सिंह बिष्ट का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक, सामाजिक और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने इसे बेतालघाट की बड़ी क्षति बताया है। शिवराज सिंह बिष्ट उन चुनिंदा नेताओं में शामिल थे जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम माना। उनका राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश के समय से शुरू हुआ और उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी वे लगातार क्षेत्र की समस्याओं और विकास के लिए सक्रिय रहे। वे लंबे समय तक चड्यूला वन पंचायत के सरपंच रहे और अपने कार्यकाल में वन पंचायत के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतारीं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने लाखों रुपये की विकास योजनाओं को क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष किया, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है। कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा भी हमेशा चर्चा का विषय रही। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के समय वे उनके विश्वसनीय सहयोगियों में गिने जाते थे। बदलते राजनीतिक दौर में जब अनेक नेताओं ने परिस्थितियों के अनुसार अपनी राजनीतिक राह बदल ली, तब भी शिवराज सिंह बिष्ट जीवनभर कांग्रेस के साथ अडिग रहे। उन्होंने कभी पद या व्यक्तिगत लाभ की राजनीति नहीं की, बल्कि जनता के हित को हमेशा प्राथमिकता दी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्होंने राजनीति से संपत्ति नहीं बनाई, बल्कि अपनी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की छवि से लोगों के दिलों में स्थान बनाया। गांव-समाज के विकास, वन पंचायतों के सशक्तीकरण और जनहित के मुद्दों पर उनकी आवाज हमेशा बुलंद रही। आज उनके निधन के साथ बेतालघाट ने एक ऐसे जनप्रतिनिधि को खो दिया, जिन्होंने पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज की सेवा की। उनका योगदान और संघर्ष क्षेत्रवासियों की स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेगा। "ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।" #betalghat #nainital #uttarakhand #pahad #viral #congress Yashpal Arya Rahul Gandhi #top #viral

Uttarakhand, India | Jul 12, 2026

MORE NEWS