Public App Logo
Jansamasya
Delhimetro
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

बैंक घोटाला: IAS की गिरफ्तारी से हरियाणा सरकार का भ्रष्ट अधिकारियों को कड़ा संदेश, जांच एजेंसियों को दिया फ्री हैंड बहुचर्चित बैंक घोटाले में दो वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों की गिरफ्तारी से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और नौकरशाही में बड़ा संदेश गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मामले में जिस तरह का सख्त रुख अपनाया, उससे स्पष्ट हो गया है कि भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में अब किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। अभी तक छोटे पदों पर काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों में गाज गिरती रही है। राज्य में यह पहला मौका है, जब भ्रष्टाचार व घोटालों से जुड़े मामले में सीधे आइएएस अधिकारियों को सरकार ने निशाने पर लेकर पूरी अफसरशाही को सुधरने का संदेश दिया है। कानून से ऊपर कोई नहीं- नायब सैनी सूत्रों के अनुसार बैंक घोटाला सामने आने के बाद इसे दबाने और सीमित दायरे में रखने के प्रयास भी हुए, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के हवाले करने की पहल की। इसके बाद जांच एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो आइएएस अधिकारी आरके सिंह और पंकज अग्रवाल भी शामिल हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति और जवाबदेह शासन व्यवस्था के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से चर्चा रही कि हरियाणा में प्रभावशाली अफसरशाही कई मामलों में निर्णायक भूमिका निभाती रही है, लेकिन बैंक घोटाले की जांच में सरकार के रुख ने यह संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। सीबीआई कर रही गहनता से जांच फरवरी 2026 में सामने आए इस घोटाले में आइडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्माल फाइनेंस बैंक के कुछ अधिकारियों पर आरोप लगा कि उन्होंने हरियाणा सरकार के आठ विभागों की राशि को फर्जी फिक्स्ड डिपाजिट और डेबिट नोट्स के माध्यम से निकालकर शेल कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया। राज्य सरकार ने इसकी जांच सीबीआइ को सौंपने की सिफारिश की थी। जांच आगे बढ़ने के साथ अब कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर भी सीबीआइ की नजर बनी हुई है। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि आने वाले समय में जांच का दायरा और बढ़ सकता है। यही वजह है कि राज्य की नौकरशाही में इस कार्रवाई को लेकर विशेष सतर्कता देखी जा रही है। सीबीआई को स्वतंत्र रूप से जांच करने की अनुमति सरकार की ओर से इस मामले पर सार्वजनिक बयानबाजी सीमित रखी गई है, लेकिन कार्रवाई ने स्वयं संदेश दे दिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो और सीबीआइ को स्वतंत्र रूप से जांच करने की अनुमति देने को भी सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। जानकार सूत्रों का मानना है कि बैंक घोटाले में हुई गिरफ्तारियां प्रशासनिक जवाबदेही की नई रेखा भी खींच रही हैं। इससे अधिकारियों को स्पष्ट संकेत मिला है कि वित्तीय मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, मिलीभगत या अनियमितता पर कठोर कार्रवाई हो सकती है। सीबीआइ जल्दी ही कुछ और आइएएस अधिकारियों को गिरफ्तार कर सकती है। हरियाणा की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में इस घटनाक्रम को एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है, जहां सरकार ने यह दिखाने का प्रयास किया है कि सुशासन और वित्तीय अनुशासन के मामलों में उसका रुख पूरी तरह स्पष्ट और कठोर है। #panchkulanews #HaryanaNews #Panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026

MORE NEWS

डिलीवरी के नाम पर ग्राहकों के भरोसे से खिलवाड़!

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कथित तौर पर ब्लिंकिट राइडर डिलीवरी से पहले ही ग्राहक के सामान के साथ छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है।
यदि यह दावा सही है, तो यह ग्राहकों के भरोसे और ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

#panchkulasocialmedia

डिलीवरी के नाम पर ग्राहकों के भरोसे से खिलवाड़! सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कथित तौर पर ब्लिंकिट राइडर डिलीवरी से पहले ही ग्राहक के सामान के साथ छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है। यदि यह दावा सही है, तो यह ग्राहकों के भरोसे और ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jun 25, 2026

नाकाबंदी के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद कर भेजा जेल

पुलिस को देखकर अचानक स्कूटी मोड़कर मौके से फरार होने की कोशिश की, पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर कर लिया काबू

#panchkulanews #Panchkula #panchkulasocialmedia

नाकाबंदी के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद कर भेजा जेल पुलिस को देखकर अचानक स्कूटी मोड़कर मौके से फरार होने की कोशिश की, पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर कर लिया काबू #panchkulanews #Panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jun 25, 2026

बैंक घोटाला: IAS की गिरफ्तारी से हरियाणा सरकार का भ्रष्ट अधिकारियों को कड़ा संदेश, जांच एजेंसियों को दिया फ्री हैंड बहुचर्चित बैंक घोटाले में दो वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों की गिरफ्तारी से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और नौकरशाही में बड़ा संदेश गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मामले में जिस तरह का सख्त रुख अपनाया, उससे स्पष्ट हो गया है कि भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में अब किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। अभी तक छोटे पदों पर काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों में गाज गिरती रही है। राज्य में यह पहला मौका है, जब भ्रष्टाचार व घोटालों से जुड़े मामले में सीधे आइएएस अधिकारियों को सरकार ने निशाने पर लेकर पूरी अफसरशाही को सुधरने का संदेश दिया है। कानून से ऊपर कोई नहीं- नायब सैनी सूत्रों के अनुसार बैंक घोटाला सामने आने के बाद इसे दबाने और सीमित दायरे में रखने के प्रयास भी हुए, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के हवाले करने की पहल की। इसके बाद जांच एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो आइएएस अधिकारी आरके सिंह और पंकज अग्रवाल भी शामिल हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति और जवाबदेह शासन व्यवस्था के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से चर्चा रही कि हरियाणा में प्रभावशाली अफसरशाही कई मामलों में निर्णायक भूमिका निभाती रही है, लेकिन बैंक घोटाले की जांच में सरकार के रुख ने यह संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। सीबीआई कर रही गहनता से जांच फरवरी 2026 में सामने आए इस घोटाले में आइडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्माल फाइनेंस बैंक के कुछ अधिकारियों पर आरोप लगा कि उन्होंने हरियाणा सरकार के आठ विभागों की राशि को फर्जी फिक्स्ड डिपाजिट और डेबिट नोट्स के माध्यम से निकालकर शेल कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया। राज्य सरकार ने इसकी जांच सीबीआइ को सौंपने की सिफारिश की थी। जांच आगे बढ़ने के साथ अब कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर भी सीबीआइ की नजर बनी हुई है। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि आने वाले समय में जांच का दायरा और बढ़ सकता है। यही वजह है कि राज्य की नौकरशाही में इस कार्रवाई को लेकर विशेष सतर्कता देखी जा रही है। सीबीआई को स्वतंत्र रूप से जांच करने की अनुमति सरकार की ओर से इस मामले पर सार्वजनिक बयानबाजी सीमित रखी गई है, लेकिन कार्रवाई ने स्वयं संदेश दे दिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो और सीबीआइ को स्वतंत्र रूप से जांच करने की अनुमति देने को भी सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। जानकार सूत्रों का मानना है कि बैंक घोटाले में हुई गिरफ्तारियां प्रशासनिक जवाबदेही की नई रेखा भी खींच रही हैं। इससे अधिकारियों को स्पष्ट संकेत मिला है कि वित्तीय मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, मिलीभगत या अनियमितता पर कठोर कार्रवाई हो सकती है। सीबीआइ जल्दी ही कुछ और आइएएस अधिकारियों को गिरफ्तार कर सकती है। हरियाणा की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में इस घटनाक्रम को एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है, जहां सरकार ने यह दिखाने का प्रयास किया है कि सुशासन और वित्तीय अनुशासन के मामलों में उसका रुख पूरी तरह स्पष्ट और कठोर है। #panchkulanews #HaryanaNews #Panchkula #panchkulasocialmedia - Panchkula News