धनबाद | पत्रकार हितों को लेकर मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना सहायता, पेंशन योजना एवं पत्रकार कल्याण कोष को प्रभावी बनाने की मांग उठाई। मंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मंत्री ने फर्जी पत्रकारों पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर बल दिया। वहीं संगठन पदाधिकारियों ने पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही। #Dhanbad #Jharkhand #Journalist #Media #Press #JournalistWelfare