
चूरू, 12 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले में दो चरणों में 11 नगरीय निकायों के 429 वार्डों के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिले में कुल 4,91,496 मतदाताओं में से 3,62,772 ने मतदान किया। औसत मतदान 73.809 प्रतिशत रहा। बीदासर के वार्ड 15 में सदस्य पद का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
पहले चरण में 9 सितंबर को चूरू, सुजानगढ़, राजगढ़, रतननगर और छापर के 205 वार्डों में 72.951 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें राजगढ़ में सर्वाधिक 78 प्रतिशत, रतननगर में 75.99, छापर में 75.04, चूरू में 72.81 और सुजानगढ़ में 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
दूसरे चरण में 11 सितंबर को सरदारशहर, तारानगर, साहवा, रतनगढ़, बीदासर और राजलदेसर के 224 वार्डों में 74.739 प्रतिशत मतदान हुआ। साहवा में सर्वाधिक 86.59 प्रतिशत, तारानगर में 81.45, राजलदेसर में 77.02, रतनगढ़ में 75.12, बीदासर में 74.08 और सरदारशहर में 69.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए मतदाताओं, मतदान दलों, पुलिस-प्रशासन, निर्वाचन अधिकारियों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों तथा राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों का आभार जताया।
14 सितंबर को मतगणना
दोनों चरणों में हुए मतदान की मतगणना 14 सितंबर 2026 को संबंधित नगर निकाय मुख्यालयों पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में होगी। जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए टेबल, कार्मिकों की तैनाती और सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
#tharkiawaazajay #churu #NikayChunav #VoteCounting #ElectionVibes Kunj Bihari Birmiwala Rajendra Rathore Rahul Kaswan Rafique Mandelia Manoj Meghwal
Churu, Churu | Sep 12, 2026