Governor MP श्री मंगू भाई पटेल ने Collector Rewa नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को प्रशंसा पत्र एवं सम्मान शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में रीवा जिला द्वारा निर्धारित लक्ष्य 9,77,700 रुपए से अधिक राशि 9,93,280 रुपए का योगदान देने के लिए कलेक्टर को सम्मानित किया गया गया है।
कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन सेवानिवृत्त सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र और शील्ड सौंपी। एकत्रित सशस्त्र सेना झंडा दिवस राशि शहीदों की वीरनारी, भूतपूर्व सैनिकों, सैन्य विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सैनिक कल्याण योजनाओं के अनुदान में उपयोग की जाती है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP #Rewa #रीवा