गोपालगंज: बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली मेन मार्केट में एक सब्जी विक्रेता ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. बाजार में गिरा करीब डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल उसके मालिक को लौटाकर सब्जी विक्रेता साहेब मियां ने लोगों का दिल जीत लिया. उनकी इस पहल की बाजार में खूब चर्चा हो रही है. मोबाइल वापस मिलने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने साहेब मियां और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के प्रति आभार जताया.
Bihar, India | Oct 23, 2026