
#राठ: तालाब में डूबने से तीन साल की दिशा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खेलते-खेलते घर से कुछ दूर पहुंच गई मासूम, परिजन पड़ोस में खोजते रहे; तालाब में मिला शव
राठ (हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के पतखुरी गांव में सोमवार शाम दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बालिका दिशा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर के बाहर खेलते समय वह कुछ दूरी पर स्थित तालाब तक पहुंच गई थी। परिजन उसे आसपास और पड़ोसियों के यहां तलाशते रहे, लेकिन बाद में तालाब में उसका शव मिला।
गांव निवासी जयहिंद अनुरागी ने बताया कि सोमवार शाम उनकी बेटी दिशा घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने आसपास और पड़ोसियों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी बालिका का पता नहीं चला। आशंका होने पर परिजन तालाब पहुंचे, जहां दिशा पानी में मिली।
परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. कनिष्क माहुर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां मालती का रो-रोकर बुरा हाल है।
मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले जयहिंद की दिशा अपने पीछे बड़े भाई सागर और छोटी बहन जिज्ञासा को छोड़ गई है। जरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो Like करें।
🔄 खबर को Share करें।
💬 अपनी राय संक्षेप में Comment करें।
🔔 स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को Follow करें।
#RathTimes #हमीरपुर #पतखुरी #दुखदहादसा #foryou #fbreels #viralfb
Rath, Hamirpur | Oct 18, 2026