
गिगी देवी बालिका स्कूल में दीपोत्सव महोत्सव की धूम, छात्राओं ने सजाई आकर्षक रंगोली
बिसाऊ। गिगी देवी बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपोत्सव महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। महोत्सव की तैयारियों के तहत विद्यालय की छात्राओं ने अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और भव्य रंगोली बनाई।
छात्राएं भवानी, कोमल, रजनी, दिव्या एवं संध्या ने रंग-बिरंगे रंगों से सुंदर रंगोली सजाकर विद्यालय परिसर को दीपावली के रंगों से सराबोर कर दिया। छात्राओं की कलात्मक प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल पवन कुमार वर्मा, वाइस प्रिंसिपल उत्तम दाधीच, स्टाफ सदस्य महेंद्र बारठ, सुरेंद्र जांगिड़ एवं एससी-एसटी अधिकार मंच के अध्यक्ष इंद्राज चौहान उपस्थित रहे।
संस्था की ओर से दीपोत्सव महोत्सव का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने अपनी सृजनात्मक क्षमता और कला कौशल का परिचय दिया।
#bissau #tharkiawaazajay #diwalivibes #govtschool #scst Indraj Chauhan
Churu, Churu | Nov 9, 2026