Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *03 अगस्त 2026 , सोमवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आज आप चल रही समस्याओं का समाधान पाने में सफल रहेंगे। भगवान में श्रद्धा रहेगी । भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। चिंता में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए पुरस्कार / अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। अभीष्ट मित्रों , धार्मिक क्रियाकलाप व गुरु के सानिध्य में समय लग सकता। स्वास्थ्य सुधार होगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो) आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मानसिक सुख शांति का अनुभव होगा। पठन-पाठन, कथा-लेखन में रुचि बनेगी। उचित कार्य समय पर पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। मन में चल रही किसी प्रकार की ऊहापोह समाप्त होगी। मित्र तथा परिजन मददगार साबित होंगे। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आपका दिन उत्तम रहेगा । दिनचर्या में कुछ नयापन लाने का प्रयास करेंगे। जिसमें पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं की प्रतियोगी अथवा विभागीय परीक्षा संबंधी परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। घर के किसी सदस्य की विवाह संबंधी तैयारियों में भी समय व्यतीत होगा। धार्मिक विचारधारा में बढ़ोतरी होगी। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को विशेष तरीके से संपादित करने में सक्षम रहेंगे। आपका मान-सम्मान और यश-कीर्ति का ग्राफ भी ऊपर की ओर चढ़ेगा। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता द्वारा हल करने का प्रयास करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज आपका दिन खुशी भरा होगा । आप मनमौजी स्वभाव से लुफ्त उठाएंगे। रिश्तों को और अधिक मजबूत करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। प्यार और स्नेह के बल पर आप सफल भी रहेंगे। आप अपने अहम को छोड़कर किसी से मिलेंगे - जुलेंगे जिससे आपको विशेष रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा योग प्रबल है। स्वास्थ्य लाभ होगा। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज आपके लिए दिन परिश्रम युक्त होगा । दिन भर अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। आपको स्वयं के लिए वक्त नहीं मिल पाएगा परंतु आप इस स्थिति का आनंद उठाएंगे। धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। संतान के विवाह, कैरियर आदि संबंधी चिंताएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा परंतु थकान बनी रहेगी। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । हल्की थकान महसूस करोगे । सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। कोई पुराना विवाद हल होगा। दौड़-धूप बनी रहेगी परंतु उसके परिणाम भी शानदार हासिल होंगे। कोई अटका हुआ धन मिलने की भी उम्मीद है, इसलिए प्रयासरत रहें। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी पुरानी गलतफहमी का भी निराकरण होगा। आर्थिक पक्ष भी उत्तम बना रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। जिससे आप पुनः ऊर्जावान होकर अपने कार्यों के प्रति ध्यान एकाग्रचित्त कर पाएंगे। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज आप अपनी आंतरिक शक्तियों को महसूस करेंगे। जिससे आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। लोग भी आपकी प्रतिभा के कायल हो जाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी प्रियजन का घर में आगमन सभी लोगों को खुशी प्रदान करेगा। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज आपका दिन सामान्य रहेगा। संतान की समस्याओं संबंधित कार्यो में अधिक समय व्यतीत होगा। आप अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देंगे। आप में हिम्मत आत्मविश्वास और आशा का संचार रहेगा। परिजनों के साथ घूमने - फिरने तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अधिकतर समय आध्यात्मिक धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह पाकर आप प्रगति पथ पर आगे बढ़ेंगे। आप हर निर्णय को बहुत ही सोच समझकर लेने से अपने कार्यों में आशातीत सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कल्पनाओं की दुनिया से निकलकर यथार्थ के धरातल पर आएं। आपका सकारात्मक रवैया आपके व्यक्तित्व को निखारेगा तथा आपको राजनैतिक व सामाजिक रूप से सम्मानित भी करेगा। आपकी प्रतिभा व योग्यता सबके सामने आएगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है। 🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। 🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷 *_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_* 🙏धन्यवाद।🙏 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

Uklana, Hissar | Aug 3, 2026

MORE NEWS

🚨 डीएसपी बीर भान का जिला पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण 🚨
पुलिस डीएसपी बीर भान ने जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, लंबित मामलों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को पारदर्शिता, समयबद्ध कार्य निष्पादन और रिकॉर्ड के बेहतर संधारण के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी न करने तथा कार्यालय में साफ-सफाई, अनुशासन और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया।

🚨 डीएसपी बीर भान का जिला पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण 🚨 पुलिस डीएसपी बीर भान ने जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, लंबित मामलों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को पारदर्शिता, समयबद्ध कार्य निष्पादन और रिकॉर्ड के बेहतर संधारण के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी न करने तथा कार्यालय में साफ-सफाई, अनुशासन और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया।

Uklana, Hissar | Aug 4, 2026

पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

पंचकूला/ 02 अगस्त:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को चार देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-1 की टीम को 01 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि राज किशोर उर्फ राज निवासी दरभंगा (बिहार), जो वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा है, अवैध हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चार अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पंचकूला पुलिस ने बिहार के युवक को 4 देशी कट्टों सहित किया गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर, मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस पंचकूला/ 02 अगस्त:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को चार देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-1 की टीम को 01 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि राज किशोर उर्फ राज निवासी दरभंगा (बिहार), जो वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा है, अवैध हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से चार अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर 

पंचकूला/ 02 अगस्त: पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं।

यह मामला 4 जून 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई  फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।  साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज, आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला/ 02 अगस्त: पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को स्विस लाउंज फायरिंग मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में क्राइम ब्रांच-1 ने राजस्थान की जिला जेल श्रीगंगानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चौथे आरोपी शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन फायरिंग के मामले दर्ज हैं। यह मामला 4 जून 2026 को सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज की पार्किंग में हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें रतन चंद और ललित गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शकील अंसारी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही आरोपी से उन स्थानों की निशानदेही भी करवाई जाएगी जहां हथियार और कैश छिपाकर रखे गए थे। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

*अपराध व नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का एक्शन मोड, संवेदनशील स्थानों पर रोजाना हो रही सघन चेकिंग*

*– जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और ठिकानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी*

फतेहाबाद, 02 अगस्त। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं नशे के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा विशेष सर्च अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों पर पुलिस टीमें नियमित रूप से गहन तलाशी और जांच कर रही हैं।
      अभियान के दौरान खाली पड़े प्लॉटों, खंडहरनुमा भवनों, सुनसान क्षेत्रों, सार्वजनिक पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक शौचालयों, तालाबों के आसपास के स्थानों तथा अन्य संभावित ठिकानों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित कर उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनकी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
      सर्च अभियान के दौरान नशा करने वालों, नशा तस्करों तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
      फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं नशे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
      पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

*अपराध व नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का एक्शन मोड, संवेदनशील स्थानों पर रोजाना हो रही सघन चेकिंग* *– जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और ठिकानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी* फतेहाबाद, 02 अगस्त। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं नशे के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा विशेष सर्च अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों पर पुलिस टीमें नियमित रूप से गहन तलाशी और जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान खाली पड़े प्लॉटों, खंडहरनुमा भवनों, सुनसान क्षेत्रों, सार्वजनिक पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक शौचालयों, तालाबों के आसपास के स्थानों तथा अन्य संभावित ठिकानों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित कर उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनकी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। सर्च अभियान के दौरान नशा करने वालों, नशा तस्करों तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं नशे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.75 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 2 आरोपी और गिरफ्तार, अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें: डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक

पंचकूला/ 02 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही पंचकूला पुलिस को एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले में अहम सफलता हाथ लगी है। शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी के मामले में  साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने जुनाच नईम मेहमूद भाई  निवासी सदर राजकोट गुजरात उम्र 25 साल व प्रदीप मुलचंदानी उर्फ पंकज  निवासी अहमदाबाद, गुजरात  उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

यह मामला जुलाई 2024 में दर्ज किया गया था। पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन को लाइक करने के बाद शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उसे शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने सुनियोजित तरीके से भरोसा जीतकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग चरणों में बड़ी रकम निवेश करवाई और कुल 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 व 61 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क में अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 16 दिसंबर 2024 को दो आरोपी कृष्ण कुमार और सुभाष को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को संजय कुमार उर्फ बॉक्सर, 27 जुलाई को तेजेन्द्र पाल सिंह, 3 अक्टूबर को हरजीत सिंह, फिर परविंद्र, 13 अक्टूबर को हैरी, 3 नवंबर को चेतन, इसके बाद अरविंद भानुशाली, 17 नवंबर को किशन और 22 नवंबर को नवीन भाई को गिरफ्तार किया गया। 3 अप्रैल 2026 को आरोपी रौनक ठक्कर निवासी गुजरात को पकड़ा गया था। 7 अप्रैल को पुलिस ने कृष्ण प्रताप और बादल गुरनाम सिंह निवासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। 14 अप्रैल को पुलिस ने 15वें आरोपी मयूर वासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। उसके बाद करुनाल योगेश सांगवी निवासी जिला चैन्नई तमिलनाडू व निशान्त राजपुत वासी अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार कर चुकी है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। किसी भी अनजान ऐप, वेबसाइट या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पिन या निजी दस्तावेज साझा न करें।
उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए या cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करे, ताकि समय रहते रकम को ट्रैक कर फ्रीज कराया जा सके।

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.75 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 2 आरोपी और गिरफ्तार, अब तक कुल 19 आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें: डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक पंचकूला/ 02 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही पंचकूला पुलिस को एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले में अहम सफलता हाथ लगी है। शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने जुनाच नईम मेहमूद भाई निवासी सदर राजकोट गुजरात उम्र 25 साल व प्रदीप मुलचंदानी उर्फ पंकज निवासी अहमदाबाद, गुजरात उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है यह मामला जुलाई 2024 में दर्ज किया गया था। पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन को लाइक करने के बाद शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उसे शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने सुनियोजित तरीके से भरोसा जीतकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग चरणों में बड़ी रकम निवेश करवाई और कुल 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 व 61 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क में अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 16 दिसंबर 2024 को दो आरोपी कृष्ण कुमार और सुभाष को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को संजय कुमार उर्फ बॉक्सर, 27 जुलाई को तेजेन्द्र पाल सिंह, 3 अक्टूबर को हरजीत सिंह, फिर परविंद्र, 13 अक्टूबर को हैरी, 3 नवंबर को चेतन, इसके बाद अरविंद भानुशाली, 17 नवंबर को किशन और 22 नवंबर को नवीन भाई को गिरफ्तार किया गया। 3 अप्रैल 2026 को आरोपी रौनक ठक्कर निवासी गुजरात को पकड़ा गया था। 7 अप्रैल को पुलिस ने कृष्ण प्रताप और बादल गुरनाम सिंह निवासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। 14 अप्रैल को पुलिस ने 15वें आरोपी मयूर वासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया था। उसके बाद करुनाल योगेश सांगवी निवासी जिला चैन्नई तमिलनाडू व निशान्त राजपुत वासी अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार कर चुकी है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर निवेश, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो, आईपीओ या मोटे मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी लिंक, ग्रुप या ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। किसी भी अनजान ऐप, वेबसाइट या लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पिन या निजी दस्तावेज साझा न करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए या cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करे, ताकि समय रहते रकम को ट्रैक कर फ्रीज कराया जा सके।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026