पुलिसकर्मियों के लिए Behavioral, Communication & Soft Skills कार्यशाला आयोजित
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ महोदय के निर्देशों के क्रम में पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, उ0प्र0 द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बाँदा के सम्प्रेक्षा गृह में चित्रकूट धाम परिक्षेत्र स्तरीय “Behavioral, Communication & Soft Skills” कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बाँदा श्री राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक बाँदा श्री पलाश बंसल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री देव रंजन वर्मा द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवहार, संवाद कौशल एवं सॉफ्ट स्किल्स से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस कार्यशाला में बाँदा, हमीरपुर, महोबा एवं चित्रकूट जनपदों के 500 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग कर लाभान्वित हुए।
#BandaPolice #UPPolice #SoftSkills #PoliceTraining #Bundelkhand
Banda, Banda | Aug 25, 2026