
*थाना सोनहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश दिनांक: 23.06.2026*
थाना सोनहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 22.06.2026 को थाना सोनहा पर वादिनी/पीड़िता द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि अभियुक्त अमित आर्या द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण के आधार पर थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 148/2026 धारा 69, 351(3) BNS* पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त *अमित आर्या पुत्र रमेश, निवासी ग्राम ड़डवा घाट, थाना गोल्हौरा, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र करीब 21 वर्ष* को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1. थानाध्यक्ष महेश सिंह, थाना सोनहा, जनपद बस्ती
2. उ0नि0 जय प्रकाश तिवारी, थाना सोनहा, जनपद बस्ती
3. हे0का0 विनय जायसवाल, थाना सोनहा, जनपद बस्ती
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'कौटिल्य का भारत'*
Basti, Basti | Jun 23, 2026