
जनपद शाहजहांपुर 1013 चालान हुए हैं कहां-कहां हुई देखीये पूरी रिपोर्ट थाना मदनापुर, थाना सिंधौली, थाना खुटार व थाना पुवायां में स्थित टोल प्लाजा पर (वाहनों की गति टोल प्लाजा पर धीमी होने के दृष्टिगत) व अन्य जगहों पर ड्रकंन ड्राइविंग अभियान चलाकर सघन वाहन की चेकिंग की गयी । अभियान के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया एवं चेकिंग के दौरान परिवार के साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों से टोल प्लाज पर उनसे हाल-चाल व समस्याओं के बारे में पूछा गया । साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया गया । चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाये गये वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चारपहिया/दुपहिया वाहनों के 20 चालान ड्रंकन ड्राईविंग, 68 चालान म़ॉडिफाइड साइलेंसर, 13 चालान प्रेशर हॉर्न व हूटर , 166 चालान तेज गति से चलने वाले वाहनों व 240 चालान बिना हेलमेट सहित कुल 1013 चालान एमवी एक्ट के तहत किये गये तथा 03 वाहन एमवी एक्ट के तहत सीज किये गये । उक्त के अतिरिक्त यातायात पुलिस शाहजहांपुर द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया तथा प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।