
रेल थाना आरा एवं आरपीएफ आरा की संयुक्त कार्रवाई में तीन संदिग्ध हथियार सहित गिरफ्तारl
वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार रेलवे परिसर एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आरपीएफ आरा तथा जीआरपी आरा द्वारा लगातार अपराध निरोधक अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 05.06.2026 को एवं रेल थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार एवं आरपीएफ आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार की संयुक्त टीम द्वारा बिहिया रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अपराध निरोधक गश्त एवं निगरानी की जा रही थी। गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बिहिया स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित रेल लाइन के समीप संदिग्ध अवस्था में बैठे कुछ व्यक्तियों की घेराबंदी कर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनमें दो बाल अपचारी थे। पूछताछ में अपना नाम काल्पनिक (1) किशोर 1 (2) किशोर 2 एवं एक वयस्क ने अपना नाम (3) शिवम राज (उम्र 19 वर्ष), जिला भोजपुर निवासी बताया। विधिसम्मत जामा तलाशी के क्रम में उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल , एक खाली मैगजीन तथा एक मैगजीन तीन जीवित कारतूस के साथ बरामद किए गए।
बरामद हथियारों एवं कारतूस के संबंध में वे कोई वैध दस्तावेज अथवा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सके।
दोनों निरुद्ध किए गए बाल अपचारी व एक वयस्क के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
Arrah, Bhojpur | Jun 5, 2026