
*साइबर अपराध पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार एवं शीघ्र धनवापसी सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
*साइबर अपराधों की रोकथाम, प्रभावी अनुसंधान एवं लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया गया विशेष जोर।*
*गुरुग्राम : 03 अगस्त 2026*
▪️ *श्री प्रतीक गहलोत, आईपीएस, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं साइबर, गुरुग्राम* द्वारा आज दिनांक *03.08.2026* को साइबर अपराधों की रोकथाम, पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों की समीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में साइबर अपराधों से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
▪️ बैठक के दौरान *श्री प्रतीक गहलोत, आईपीएस* ने साइबर अपराध के पीड़ितों के होल्ड किए गए धन को अधिक से अधिक मामलों में शीघ्र वापस दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों एवं अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए।
▪️ उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि साइबर अपराधों से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पीड़ितों के साथ संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।
▪️ इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को लोगों को साइबर अपराधों के तरीकों,उनसे बचाव के संबंध में जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए।
▪️ इस समीक्षा बैठक में *श्री गौरव फोगाट, सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर, गुरुग्राम* सहित गुरुग्राम के चारों साइबर पुलिस थानों के थाना प्रबंधक, साइबर यूनिट के प्रभारी, साइबर थानों के अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में साइबर अपराधों की रोकथाम, प्रभावी अनुसंधान एवं पीड़ितों को शीघ्र न्याय एवं राहत उपलब्ध कराने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वित एवं जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए।
Uklana, Hissar | Aug 4, 2026