
*15 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 07 अगस्त 2026। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का एक प्रकरण दर्ज है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में 06 अगस्त 2026 को एसआई बाबूलाल इंचार्ज पुलिस थाना बडीसादडी मय जाप्ता के दौराने सर्कल गश्त उम्मेदपुरा जीएसएस के पास सरहद उम्मेदपुरा से सोनिगरों का खेड़ा की तरफ जाने वाले रास्ते के पास दो व्यक्ति पीठ पर बैग लटकाये खडे थे जो पुलिस जाप्ता को देखकर सोनीगरों का खेडा की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ जाने लगे जिनको रूकवा कर पीठ पर लटकाये बैगों में क्या है पूछा जिस पर कोई सन्तोषप्रद जबाब नही दिया। जिस पर उक्त दोनों से नाम पता पूछा तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम श्रवण कुमार पिता पिलूराम भादु जाति विश्नोई निवासी दुतारावाली पुलिस थाना बावलवाला जिला फाजिल्का पंजाब हाल सियासर चौगान पुलिस थाना खाजुवाला जिला बीकानेर एवं दुसरा नाबालिग बालक पाया गया। उक्त श्रवण कुमार के कब्जेशुद्धा पीठ पर लटकाये बैग से नियमानुसार तलाशी ली जाकर 09 किलो 885 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा एवं विधि से सघर्षरत बालक के कब्जेशुद्वा पीठ पर लटकाये बैग से नियमानुसार तलाशी ली जाकर 05 किलो 970 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा दोनों के कब्जेशुद्धा बैगों से कुल 15 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया गया। अभियुक्त श्रवण कुमार को अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करने से मौके पर ही गिरफ्तार किया जाकर विधि से सघर्षरत बालक को निरूद्ध किया गया। अभियुक्त श्रवण कुमार के विरूद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट का 01 प्रकरण दर्ज है।
पुलिस टीम:-
एसआई बाबूलाल, कांस्टेबल
राकेश कुमार,प्रेमाराम,विजय सिंह, जगदीश,धर्मीचन्द।