Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

भरत तिवारी और लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च शाहजहाँपुर।जिला युवा कांग्रेस शाहजहाँपुर द्वारा दोहरे दुखद घटनाओं पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यालय से शहीद स्तम्भ तक एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।कार्यकर्ताओं ने हाथों में शहीद भरत तिवारी एवं भगत सिंह की तस्वीरें तथा जलती हुई मोमबत्तियाँ लेकर मार्च किया। मार्च के दौरान सबसे पहले लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से जान गंवाने वाले मासूम छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके परिजनों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद बिहार में एनकाउंटर में जान गवाने वाले युवा भरत तिवारी को भी श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि लखनऊ कोचिंग सेंटर में हुई आग की घटना अत्यंत दर्दनाक और हृदयविदारक है। निर्दोष छात्रों की इस अनहोनी मौत के लिए हमारी संवेदना उनके परिजनों के साथ है। वहीं बिहार पुलिस की तानाशाही और बर्बरता की हम घोर निंदा करते हैं। जो युवा सिस्टम के भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ रहा था, उसे निर्मम तरीके से मार दिया गया। हमारी मांग है कि दोनों मामलों में दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।युवा जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि आज हम लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से मारे गए छात्रों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा कर रहे हैं। साथ ही शहीद भरत तिवारी की हत्या के विरोध में भी सड़क पर उतरे हैं। जब एक तरफ शिक्षा के नाम पर छात्रों की जान जा रही है और दूसरी तरफ पुलिस युवाओं की आवाज को कुचल रही है, तब युवा कांग्रेस चुप नहीं रह सकती। हम शहीद भरत तिवारी की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और लखनऊ की घटना में भी दोषी अधिकारियों व कोचिंग संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।महानगर उपाध्यक्ष अदीब अहमद ने कहा कि लखनऊ की आग और बिहार की पुलिस हिंसा दोनों ही घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। युवा कांग्रेस दोनों मामलों में न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पबद्ध है।इस मौके पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोकसभा भी आयोजित की और दोनों घटनाओं में मृतकों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान प्रदेश सचिव तनवीर सफदर,पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन,पूनम पांडेय,राकेश मिश्रा एड,अफजाल खान,प्रमोद पांडेय,विन्देश्वरी राज,फुरकान अहमद,गौरव त्रिपाठी,सोभित मिश्रा,दीपांश वर्मा,जितेंद्र पाल,हिमांशु मुद्गल,उस्मान शाह,शाहनबाज खान,अंकुर दीक्षित,शाश्वत मिश्रा,सौरभ मिश्रा,मोहित त्रिवेदी,रफत जहां,संत कुमार मिश्रा,सागर गुप्ता,शिवम यादव,उमंग त्रिवेदी,नूरे शहर बी,फरमान खान,महेंद्र त्रिपाठी,सरफराज अहमद,शिवम यादव,शिवांश मिश्रा एड,आमिल आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MORE NEWS

👉#लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट ने कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

#छह कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच, मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी

शाहजहांपुर। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत के नेतृत्व में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों, अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत वायरिंग और भवनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया।जांच टीम ने कोचिंग संस्थानों में लगे अग्निशमन यंत्रों को संचालित कर उनकी कार्यक्षमता परखी तथा आपदा की स्थिति में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। संचालकों को निर्देश दिए गए कि निकास मार्ग किसी भी स्थिति में अवरुद्ध न रहें, विद्युत ओवरलोडिंग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं और सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। एक संस्थान में गेट एवं निकासी व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान आकाश इंस्टीट्यूट, एसएसवी स्टडी सर्कल, पीडब्ल्यू विद्यापीठ, इनोवेटिव क्लासेज, एटीएनएस कोचिंग तथा पाल मैथ क्लासेस की जांच की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मानकों की अनदेखी मिलने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम में डीआईओएस हरिवंश कुमार,सीओ सिटी एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

👉#लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट ने कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश #छह कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच, मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी शाहजहांपुर। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत के नेतृत्व में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों, अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत वायरिंग और भवनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया।जांच टीम ने कोचिंग संस्थानों में लगे अग्निशमन यंत्रों को संचालित कर उनकी कार्यक्षमता परखी तथा आपदा की स्थिति में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। संचालकों को निर्देश दिए गए कि निकास मार्ग किसी भी स्थिति में अवरुद्ध न रहें, विद्युत ओवरलोडिंग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं और सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। एक संस्थान में गेट एवं निकासी व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान आकाश इंस्टीट्यूट, एसएसवी स्टडी सर्कल, पीडब्ल्यू विद्यापीठ, इनोवेटिव क्लासेज, एटीएनएस कोचिंग तथा पाल मैथ क्लासेस की जांच की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मानकों की अनदेखी मिलने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम में डीआईओएस हरिवंश कुमार,सीओ सिटी एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 24, 2026

*बुलंदशहर में दुकान में घुसकर व्यापारी की हत्या:* सिर और गर्दन में गोली मारी, भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा 
https://dainik.bhaskar.com/OdUx6KZQc4b 

देश और दुनिया की खबरों के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप - 
https://dainik.bhaskar.com/download

*बुलंदशहर में दुकान में घुसकर व्यापारी की हत्या:* सिर और गर्दन में गोली मारी, भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा https://dainik.bhaskar.com/OdUx6KZQc4b देश और दुनिया की खबरों के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप - https://dainik.bhaskar.com/download

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 24, 2026