
छात्राओं को मिली साइकिलें, शिक्षा की राह हुई आसान
गोरमी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरमी में छात्राओं को प्रोत्साहित करने एवं उनकी शिक्षा को सुगम बनाने के उद्देश्य से साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासन की योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी और उनकी शिक्षा में आने वाली बाधाएं कम होंगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पार्षद संतोष अनुराधा तिवारी, राजीव तिवारी, राजेश भदौरिया, मोनू शर्मा, प्रेम प्रताप सिंह नरवरिया, राहुल राजौरिया, राजेश मिश्रा, अरविंद थापक एवं शिवराज यादव सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने शासन एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी लगन के साथ जारी रखने का संकल्प लिया।
Gormi, Bhind | Jun 24, 2026