
#सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत #भाजपा ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा ने महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में #स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉo मीनाक्षी अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं से सेहत और खानपान से जुड़ी सलाह दी और बढ़ती उम्र के साथ आने वाली परेशानियों का निदान बताया। डॉo निकुंज अग्रवाल ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित सलाह प्रदान की। वहीं योग गुरु श्रीमती तृप्ति शर्मा ने महिलाओं को फिटनेस को लेकर जरूरी टिप्स और योगासनों और प्राणायाम के बारे में बताया।
#कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सेवा मेरा योगदान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मेहरा , महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दीपा पांडे, महामंत्री श्रीमती चंपा पांडे, श्रीमती सारिका जोशी, श्रीमती नीमा पांडे, किशोरी लाल, मनमोहन बिष्ट सहित अनेक क्षेत्रवासी और महिलाएं उपस्थित रहे।
सेवा मेरा योगदान के जिला संयोजक गणेश रावत ने बताया कि अभियान के तहत नैनीताल जिले के सभी 25 मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण, स्वच्छता सहित अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं
#uttrakhand #nainital #Ramnagar