कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के सख्त निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कोलारस तहसील के ग्राम कुडापढोन में एक प्रभावी कार्रवाई की गई। टीम ने मुरम के अवैध खनन स्थल पर दबिश दी और नियमों का उल्लंघन कर कार्य में संलिप्त एक पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशन में प्राकृतिक संपदा के अवैध दोहन के खिलाफ ऐसी सख्त और दंडात्मक कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri