छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकड़ीगुहान में जंगल से लकड़ी बीनने गए एक युवक पर भालू ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। भालू ने युवक के हाथ को बुरी तरह नोच डाला, लेकिन युवक ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने तुरंत घोटिया शासकीय अस्पताल पहुंचाया।
लेकिन असली संवेदनहीनता अस्पताल परिसर में देखने को मिली, जहां इस आपातकालीन स्थिति में भी रेबीज का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। अस्पताल प्रबंधन ने महज औपचारिकता निभाते हुए घायल का प्राथमिक उपचार किया और उसे घर भेज दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
#BalodNews #Chhattisgarh #WildlifeAttack #HealthSystem #Balod #BearAttack #SocialMediaUpdate #BreakingNews #FatafatNews