Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

13 जुलाई से ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन प्रारंभ, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के लिए किसान कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन -- जिले के किसानों के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से प्रारंभ की जा रही है। इसके तहत पात्र किसान ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह आवेदन प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना (PMDDKY) के अंतर्गत किए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान निर्धारित तिथि से ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए फार्मर आईडी होना अनिवार्य रहेगा। पूर्व से पंजीकृत किसान आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने जिले के पात्र किसानों से समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। #PMDDKY #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

MORE NEWS

"फेथ कॉन्क्लेव-2026": मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विज़न और 'पर्यटन नीति 2025' से देश में निवेश का केंद्र बनकर उभरा मध्य प्रदेश

कॉन्क्लेव के दूसरे दिन MPTB के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने  प्रस्तुत किया एमपी में पर्यटन निवेश का प्रभावी प्रजेनटेशन, बताई  निवेशक-अनुकूल नीतियां

अब तक 3,801 करोड़ रुपये का निवेश, 323 परियोजनाएं स्वीकृत और 37,000 से अधिक रोजगार के अवसरों का हुआ सृजन

निवेशकों के लिए प्रक्रियाएं हुईं बेहद आसान; अनुमतियों (NOCs) की संख्या 30 से घटाकर की गई मात्र 10
--
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विज़नरी नेतृत्व और उद्योग-अनुकूल नीतियों के चलते, मध्यप्रदेश आज पर्यटन उद्योग के लिए देश का सबसे पसंदीदा निवेश केंद्र बनकर उभरा है। नई दिल्ली में आयोजित FAITH कॉन्क्लेव-2026 के दूसरे दिन राज्य ने यह साबित कर दिया कि वह 'विकसित भारत 2047' के तहत देश की $3 ट्रिलियन पर्यटन अर्थव्यवस्था के सपने को पूरा करने में सबसे अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

सत्र के दौरान मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक और पर्यटन सचिव डॉ. इलैयाराजा टी. ने 'पार्टनर स्ट्रेटजी प्रेजेंटेशन' के जरिए राज्य सरकार के नीतिगत सहयोग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को वैश्विक हितधारकों के सामने रखा।

निवेश अनुकूल वातावरण और अभूतपूर्व उपलब्धियां

डॉ. इलैयाराजा टी. ने राज्य की पर्यटन विकास की ठोस तस्वीर पेश करते हुए प्रमुख उपलब्धियों के आंकड़े साझा किए:
- वर्तमान में प्रदेश में 323 पर्यटन परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
- मध्य प्रदेश में अब तक 3,801 करोड़ रुपये का कुल निवेश किया जा चुका है।
- आतिथ्य क्षेत्र को मजबूत करते हुए 9,345 नए कमरे (Keys) जोड़े गए हैं।
- इन पहलों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के लिए 37,380 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है।

पर्यटन नीति 2025: निवेशकों के लिए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' का नया दौर

डॉ. इलैयाराजा टी. ने बताया कि मध्य प्रदेश की 'पर्यटन नीति 2025' को पूरी तरह से निवेशकों की सुगमता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत नीतिगत सुधार लागू किए गए हैं:
सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल: सभी आवश्यक स्वीकृतियों के लिए एक एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की गई है, जिसे लोक सेवा गारंटी अधिनियम (Service Guarantee Act) के दायरे में लाकर समय सीमा में अनुमति सुनिश्चित की गई है।

अनुमतियों (NOCs) का सरलीकरण: नए प्रोजेक्ट्स को स्थापित करने के लिए आवश्यक अनुमतियों और एनओसी (NOCs) की संख्या को 30 से घटाकर मात्र 10 कर दिया गया है, जिससे निवेशकों का बहुमूल्य समय बचेगा।

आकर्षक वित्तीय सहायता (Capital Subsidy): राज्य सरकार द्वारा पर्यटन परियोजनाओं के लिए 15% से 30% तक की कैपिटल सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिसकी अधिकतम सीमा 90 करोड़ रुपये तक है।

कस्टमाइज्ड इंसेंटिव पैकेज: बड़े निवेशों के लिए अधिकृत अधिकार प्राप्त समिति (Empowered Committee) के माध्यम से विशेष कस्टमाइज्ड प्रोत्साहन पैकेज की मंजूरी दी जाती है।

सरकारी भूमि का सीधा आवंटन: 100 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली 'अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं' के लिए आमंत्रण के आधार पर सीधे सरकारी भूमि आवंटित करने का प्रावधान है।

गोल्फ टूरिज्म को बढ़ावा: गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवंटित भूमि के 10% हिस्से को व्यावसायिक उपयोग के लिए उपयोग करने की अनुमति दी गई है।

सत्र को संबोधित करते हुए प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा, "मध्य प्रदेश केवल भारत का हृदय ही नहीं है, बल्कि यह देश में पर्यटन निवेश का भी सबसे सुरक्षित और तेजी से बढ़ने वाला केंद्र बन चुका है। हमारी नीतियां पारदर्शी, प्रक्रियाएं सरल और दृष्टिकोण प्रगतिशील है। हम देश और दुनिया के निवेशकों को आमंत्रित करते हैं कि वे आएं और मध्य प्रदेश की इस विकास यात्रा के सहभागी बनें।"

इस सत्र में देश के होटल व्यवसायी, टूर ऑपरेटर्स, नीति निर्माता और पर्यटन जगत के दिग्गज उपस्थित रहे, जिन्होंने मध्य प्रदेश की इस निवेशक-अनुकूल नीति और तीव्र विकास दृष्टिकोण की सराहना की।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism 
#JansamparkMP #niwari

"फेथ कॉन्क्लेव-2026": मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विज़न और 'पर्यटन नीति 2025' से देश में निवेश का केंद्र बनकर उभरा मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव के दूसरे दिन MPTB के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने प्रस्तुत किया एमपी में पर्यटन निवेश का प्रभावी प्रजेनटेशन, बताई निवेशक-अनुकूल नीतियां अब तक 3,801 करोड़ रुपये का निवेश, 323 परियोजनाएं स्वीकृत और 37,000 से अधिक रोजगार के अवसरों का हुआ सृजन निवेशकों के लिए प्रक्रियाएं हुईं बेहद आसान; अनुमतियों (NOCs) की संख्या 30 से घटाकर की गई मात्र 10 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विज़नरी नेतृत्व और उद्योग-अनुकूल नीतियों के चलते, मध्यप्रदेश आज पर्यटन उद्योग के लिए देश का सबसे पसंदीदा निवेश केंद्र बनकर उभरा है। नई दिल्ली में आयोजित FAITH कॉन्क्लेव-2026 के दूसरे दिन राज्य ने यह साबित कर दिया कि वह 'विकसित भारत 2047' के तहत देश की $3 ट्रिलियन पर्यटन अर्थव्यवस्था के सपने को पूरा करने में सबसे अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सत्र के दौरान मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक और पर्यटन सचिव डॉ. इलैयाराजा टी. ने 'पार्टनर स्ट्रेटजी प्रेजेंटेशन' के जरिए राज्य सरकार के नीतिगत सहयोग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को वैश्विक हितधारकों के सामने रखा। निवेश अनुकूल वातावरण और अभूतपूर्व उपलब्धियां डॉ. इलैयाराजा टी. ने राज्य की पर्यटन विकास की ठोस तस्वीर पेश करते हुए प्रमुख उपलब्धियों के आंकड़े साझा किए: - वर्तमान में प्रदेश में 323 पर्यटन परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। - मध्य प्रदेश में अब तक 3,801 करोड़ रुपये का कुल निवेश किया जा चुका है। - आतिथ्य क्षेत्र को मजबूत करते हुए 9,345 नए कमरे (Keys) जोड़े गए हैं। - इन पहलों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के लिए 37,380 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है। पर्यटन नीति 2025: निवेशकों के लिए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' का नया दौर डॉ. इलैयाराजा टी. ने बताया कि मध्य प्रदेश की 'पर्यटन नीति 2025' को पूरी तरह से निवेशकों की सुगमता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत नीतिगत सुधार लागू किए गए हैं: सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल: सभी आवश्यक स्वीकृतियों के लिए एक एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की गई है, जिसे लोक सेवा गारंटी अधिनियम (Service Guarantee Act) के दायरे में लाकर समय सीमा में अनुमति सुनिश्चित की गई है। अनुमतियों (NOCs) का सरलीकरण: नए प्रोजेक्ट्स को स्थापित करने के लिए आवश्यक अनुमतियों और एनओसी (NOCs) की संख्या को 30 से घटाकर मात्र 10 कर दिया गया है, जिससे निवेशकों का बहुमूल्य समय बचेगा। आकर्षक वित्तीय सहायता (Capital Subsidy): राज्य सरकार द्वारा पर्यटन परियोजनाओं के लिए 15% से 30% तक की कैपिटल सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिसकी अधिकतम सीमा 90 करोड़ रुपये तक है। कस्टमाइज्ड इंसेंटिव पैकेज: बड़े निवेशों के लिए अधिकृत अधिकार प्राप्त समिति (Empowered Committee) के माध्यम से विशेष कस्टमाइज्ड प्रोत्साहन पैकेज की मंजूरी दी जाती है। सरकारी भूमि का सीधा आवंटन: 100 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली 'अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं' के लिए आमंत्रण के आधार पर सीधे सरकारी भूमि आवंटित करने का प्रावधान है। गोल्फ टूरिज्म को बढ़ावा: गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवंटित भूमि के 10% हिस्से को व्यावसायिक उपयोग के लिए उपयोग करने की अनुमति दी गई है। सत्र को संबोधित करते हुए प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा, "मध्य प्रदेश केवल भारत का हृदय ही नहीं है, बल्कि यह देश में पर्यटन निवेश का भी सबसे सुरक्षित और तेजी से बढ़ने वाला केंद्र बन चुका है। हमारी नीतियां पारदर्शी, प्रक्रियाएं सरल और दृष्टिकोण प्रगतिशील है। हम देश और दुनिया के निवेशकों को आमंत्रित करते हैं कि वे आएं और मध्य प्रदेश की इस विकास यात्रा के सहभागी बनें।" इस सत्र में देश के होटल व्यवसायी, टूर ऑपरेटर्स, नीति निर्माता और पर्यटन जगत के दिग्गज उपस्थित रहे, जिन्होंने मध्य प्रदेश की इस निवेशक-अनुकूल नीति और तीव्र विकास दृष्टिकोण की सराहना की। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली देश के 75 अमृत स्टेशनों का किया लोकार्पण, टीकमगढ़ सहित मध्यप्रदेश के 13 स्टेशन शामिल

अमृत स्टेशनों से हो रहा है नए भारत का निर्माण

सांदीपनि विद्यालय आधुनिक शिक्षा के केन्द्र साबित होंगे

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुन्देलखंड में समृद्धि के नवीन द्वार खुलेंगे

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत जल्द संचालित होंगी सरकारी बसें -मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल
--
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत पुनर्विकसित मध्यप्रदेश के 13 अमृत स्टेशनों समेत देश के कुल 75 स्टेशनों का उद्घाटन एक ऐतिहासिक पल है, यह रेलवे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा इन स्टेशनों का लोकार्पण हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह पहल प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शी सोच और नए भारत के निर्माण और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक और ठोस कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टीकमगढ़ में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित टीकमगढ़ स्टेशन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 75 अमृत स्टेशनों के लोकार्पण को भारतीय रेल के इतिहास का युगांतकारी दिन बताते हुए कहा कि भारतीय रेलवे के इतिहास में इस क्षण को स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि रेलवे की शुरूआत से आज तक जो रेलवे में बदलाव आया है इसके लिए देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज देश में हाईड्रोजन रेल की शुरूआत हुई है और राज्य में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 13 स्टेशनों का लोकापर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह रेलवे स्टेशन देश के प्रगति का पथ बनेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 80 रेलवे स्टेशन अमृत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे हैं जिनमें से 5 रेलवे स्टेशन जनजाति गौरव स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे हैं। यह सिर्फ स्टेशन नहीं बल्कि आधुनिक सिटी सेंटर के रूप में विकसित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नक्सलवाद को खत्म करने वाला और लाल सलाम को आखिरी सलाम करने वाला देश पहला राज्य है। उन्होंने कहा बुन्देलखंड की गौरवशाली विरासत का अपना अलग इतिहास है। यह वीरों और महावीरों की भूमि है। बुन्देलखंड अपने अंदर गौरवशाली इतिहास, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है।

मध्यप्रदेश की धरती पर उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में भगवान कृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की। वहीं अमीर और गरीबी की दोस्ती का उदाहरण देते हुए उन्होंने भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को जोड़ने के लिए सरकार ने सांदीपनि विद्यालयों की शुरुआत की है। सांदीपनि विद्यालय आधुनिक शिक्षा के केन्द्र साबित होंगे। जहां किताबी शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक शिक्षा, कौशल पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुन्देलखंड की भूमि अपना विकास करने में सक्षम है लेकिन प्राकृतिक कारणों से इतिहास में यहा से पलायन होता रहा है। उन्होंने कहा कि केन-बेतबा नदी जोड़ो अभियान के तहत बुन्देलखंड में समृद्धि के नवीन द्वारा खुलेंगे और यहां विकास की गंगा बहेगी। एक लाख करोड़ रुपए की योजना से बुन्देलखंड पूरा बदल जाएगा। पेयजल की उपलब्धता होगी। कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा के साथ-साथ सभी क्षत्रों में विकास होगा। इसलिए यहा रेल यातायात को तेजी से बढावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के माध्यम से आने वाले समय में सरकारी बसों के संचालन की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत ऐसे मार्गों पर बसों का संचालन होगा जहां निजी बस संचालक बसें संचालित नहीं करते। उन्होंने का कि एक देश एक विधान एक प्रधान के तहत सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून व्यवस्था लागू करते हुए प्रदेश में एक समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किया जाएगा। जिसके लिए दस लाख से अधिक नागरिकों से सुझाव लिए गए हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत टीकमगढ़ सहित 20 राज्यों के 75 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया जो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो विश्व के सबसे बड़े स्टेशन पुनर्निर्माण कार्यक्रमों में से एक है। लगभग 1570 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-अनुकूल सुविधाओं में विकसित किया गया है। विरासत भी, विकास भी की भावना से पुनर्विकसित इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला को दर्शाने वाले तत्व शामिल किए गए हैं। जिनमें मध्यप्रदेश के 13 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।

झांसी मंडल का टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत व्यापक रूप से विकसित होकर आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त, आकर्षक एवं विरासत आधारित स्टेशन के रूप में स्थापित हुआ है। स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों में लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन एवं यात्री सुविधाओं का उन्नयन 13.50 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज तथा 0.90 करोड़ रुपए की लागत से लिफ्ट सुविधा का निर्माण किया गया है। सभी प्रमुख विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं और स्टेशन अब यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के विकास से क्षेत्र में परिवहन सुविधा, पर्यटन, व्यापार के क्षेत्र में विकास होगा और क्षेत्र में समृद्धि आएगी।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, टीकमगढ़ विधायक श्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला, श्रीमती सरोज राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह, मंडल रेलवे प्रबंधक झांसी मंडल श्री अनिरुद्ध कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी, कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली देश के 75 अमृत स्टेशनों का किया लोकार्पण, टीकमगढ़ सहित मध्यप्रदेश के 13 स्टेशन शामिल अमृत स्टेशनों से हो रहा है नए भारत का निर्माण सांदीपनि विद्यालय आधुनिक शिक्षा के केन्द्र साबित होंगे केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुन्देलखंड में समृद्धि के नवीन द्वार खुलेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत जल्द संचालित होंगी सरकारी बसें -मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल -- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत पुनर्विकसित मध्यप्रदेश के 13 अमृत स्टेशनों समेत देश के कुल 75 स्टेशनों का उद्घाटन एक ऐतिहासिक पल है, यह रेलवे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा इन स्टेशनों का लोकार्पण हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह पहल प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शी सोच और नए भारत के निर्माण और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक और ठोस कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टीकमगढ़ में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित टीकमगढ़ स्टेशन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 75 अमृत स्टेशनों के लोकार्पण को भारतीय रेल के इतिहास का युगांतकारी दिन बताते हुए कहा कि भारतीय रेलवे के इतिहास में इस क्षण को स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि रेलवे की शुरूआत से आज तक जो रेलवे में बदलाव आया है इसके लिए देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज देश में हाईड्रोजन रेल की शुरूआत हुई है और राज्य में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 13 स्टेशनों का लोकापर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह रेलवे स्टेशन देश के प्रगति का पथ बनेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 80 रेलवे स्टेशन अमृत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे हैं जिनमें से 5 रेलवे स्टेशन जनजाति गौरव स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे हैं। यह सिर्फ स्टेशन नहीं बल्कि आधुनिक सिटी सेंटर के रूप में विकसित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नक्सलवाद को खत्म करने वाला और लाल सलाम को आखिरी सलाम करने वाला देश पहला राज्य है। उन्होंने कहा बुन्देलखंड की गौरवशाली विरासत का अपना अलग इतिहास है। यह वीरों और महावीरों की भूमि है। बुन्देलखंड अपने अंदर गौरवशाली इतिहास, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है। मध्यप्रदेश की धरती पर उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में भगवान कृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की। वहीं अमीर और गरीबी की दोस्ती का उदाहरण देते हुए उन्होंने भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को जोड़ने के लिए सरकार ने सांदीपनि विद्यालयों की शुरुआत की है। सांदीपनि विद्यालय आधुनिक शिक्षा के केन्द्र साबित होंगे। जहां किताबी शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक शिक्षा, कौशल पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुन्देलखंड की भूमि अपना विकास करने में सक्षम है लेकिन प्राकृतिक कारणों से इतिहास में यहा से पलायन होता रहा है। उन्होंने कहा कि केन-बेतबा नदी जोड़ो अभियान के तहत बुन्देलखंड में समृद्धि के नवीन द्वारा खुलेंगे और यहां विकास की गंगा बहेगी। एक लाख करोड़ रुपए की योजना से बुन्देलखंड पूरा बदल जाएगा। पेयजल की उपलब्धता होगी। कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा के साथ-साथ सभी क्षत्रों में विकास होगा। इसलिए यहा रेल यातायात को तेजी से बढावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के माध्यम से आने वाले समय में सरकारी बसों के संचालन की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत ऐसे मार्गों पर बसों का संचालन होगा जहां निजी बस संचालक बसें संचालित नहीं करते। उन्होंने का कि एक देश एक विधान एक प्रधान के तहत सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून व्यवस्था लागू करते हुए प्रदेश में एक समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किया जाएगा। जिसके लिए दस लाख से अधिक नागरिकों से सुझाव लिए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत टीकमगढ़ सहित 20 राज्यों के 75 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया जो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो विश्व के सबसे बड़े स्टेशन पुनर्निर्माण कार्यक्रमों में से एक है। लगभग 1570 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-अनुकूल सुविधाओं में विकसित किया गया है। विरासत भी, विकास भी की भावना से पुनर्विकसित इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला को दर्शाने वाले तत्व शामिल किए गए हैं। जिनमें मध्यप्रदेश के 13 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। झांसी मंडल का टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत व्यापक रूप से विकसित होकर आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त, आकर्षक एवं विरासत आधारित स्टेशन के रूप में स्थापित हुआ है। स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों में लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन एवं यात्री सुविधाओं का उन्नयन 13.50 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज तथा 0.90 करोड़ रुपए की लागत से लिफ्ट सुविधा का निर्माण किया गया है। सभी प्रमुख विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं और स्टेशन अब यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के विकास से क्षेत्र में परिवहन सुविधा, पर्यटन, व्यापार के क्षेत्र में विकास होगा और क्षेत्र में समृद्धि आएगी। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, टीकमगढ़ विधायक श्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला, श्रीमती सरोज राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह, मंडल रेलवे प्रबंधक झांसी मंडल श्री अनिरुद्ध कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी, कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

औचक निरीक्षण में छात्र संख्या कम मिलने पर सख्ती, शिक्षकों को गुणवत्ता सुधार, एजुकेशन पोर्टल 3.0 एवं अपार आईडी का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (हायर सेकेंडरी) समग्र शिक्षा श्री रोहित शुक्ला ने शुक्रवार को निवाड़ी जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लड़वारी एवं शासकीय हाई स्कूल, जुगयाई का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपराह्न 2:30 बजे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लड़वारी में समस्त विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित मिला तथा कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से पाया गया। हालांकि दो शिक्षक अवकाश पर थे, लेकिन उनके स्वीकृत अवकाश आवेदन प्राचार्य के पास उपलब्ध नहीं थे। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया तथा निर्देश दिए गए कि किसी भी शिक्षक को अवकाश स्वीकृत होने के बाद ही अवकाश पर जाने की अनुमति दी जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को नियमित उपस्थिति बढ़ाने, शिक्षण गुणवत्ता में सुधार करने तथा अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर विद्यार्थियों का डेटा शीघ्र दर्ज करने तथा अपार आईडी (APAAR ID) का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। इसके पश्चात शासकीय हाई स्कूल, जुगयाई का निरीक्षण किया गया। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले तथा विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में अध्ययनरत पाए गए। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं के संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण पद्धति एवं उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों की समीक्षा की गई तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सहायक जिला व्यावसायिक समन्वयक श्री विकास श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #inspection #JansamparkMP #niwari

औचक निरीक्षण में छात्र संख्या कम मिलने पर सख्ती, शिक्षकों को गुणवत्ता सुधार, एजुकेशन पोर्टल 3.0 एवं अपार आईडी का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (हायर सेकेंडरी) समग्र शिक्षा श्री रोहित शुक्ला ने शुक्रवार को निवाड़ी जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लड़वारी एवं शासकीय हाई स्कूल, जुगयाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपराह्न 2:30 बजे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लड़वारी में समस्त विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित मिला तथा कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से पाया गया। हालांकि दो शिक्षक अवकाश पर थे, लेकिन उनके स्वीकृत अवकाश आवेदन प्राचार्य के पास उपलब्ध नहीं थे। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया तथा निर्देश दिए गए कि किसी भी शिक्षक को अवकाश स्वीकृत होने के बाद ही अवकाश पर जाने की अनुमति दी जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को नियमित उपस्थिति बढ़ाने, शिक्षण गुणवत्ता में सुधार करने तथा अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर विद्यार्थियों का डेटा शीघ्र दर्ज करने तथा अपार आईडी (APAAR ID) का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। इसके पश्चात शासकीय हाई स्कूल, जुगयाई का निरीक्षण किया गया। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले तथा विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में अध्ययनरत पाए गए। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं के संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण पद्धति एवं उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों की समीक्षा की गई तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला व्यावसायिक समन्वयक श्री विकास श्रीवास्तव उपस्थित रहे। Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #inspection #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु आबकारी विभाग मुस्तैद; तीन गांवों में दबिश देकर अवैध शराब जब्त
--
जनता की समस्याओं के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जिला आबकारी विभाग ने एक बार फिर कार्यवाही की है। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिंडे के स्पष्ट एवं कड़े निर्देशों तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अमृता जैन के कुशल मार्गदर्शन में विभाग ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का न केवल प्राथमिकता से निपटारा किया, बल्कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर भी प्रहार किया है।

सीएम हेल्पलाइन की 4 शिकायतों का हुआ संतुष्टिपूर्वक निराकरण 

आबकारी विभाग को जिला निवाड़ी में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के संबंध में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी दल ने त्वरित कार्यवाही की और कुल 4 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शिकायतकर्ताओं की पूर्ण संतुष्टि के साथ सफलतापूर्वक निराकरण कराया।

तीन गांवों में आबकारी दल की दबिश, 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त

अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करने के उद्देश्य से वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सपना यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जिले के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। इस कार्यवाही के दौरान ग्राम चुरारा, ग्राम काकावानी और ग्राम बिंदपुरा में अवैध रूप से तैयार की जा रही कच्ची हाथ भट्टी की शराब के कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए। मौके से कुल 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और शिकायतों के त्वरित निराकरण में वृत्त अधिकारी/उपनिरीक्षक श्रीमती सपना यादव की कुशल रणनीति व नेतृत्व की मुख्य भूमिका रही। इसके साथ ही आबकारी दल के आरक्षक साहिल अग्रवाल, अवधेश अहिरवार और शुभम चौधरी ने भी क्षेत्र में मुस्तैदी दिखाते हुए अत्यंत सराहनीय एवं सक्रिय योगदान दिया।

संदेश: जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

#JansamparkMP #niwari

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु आबकारी विभाग मुस्तैद; तीन गांवों में दबिश देकर अवैध शराब जब्त -- जनता की समस्याओं के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जिला आबकारी विभाग ने एक बार फिर कार्यवाही की है। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिंडे के स्पष्ट एवं कड़े निर्देशों तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अमृता जैन के कुशल मार्गदर्शन में विभाग ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का न केवल प्राथमिकता से निपटारा किया, बल्कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर भी प्रहार किया है। सीएम हेल्पलाइन की 4 शिकायतों का हुआ संतुष्टिपूर्वक निराकरण आबकारी विभाग को जिला निवाड़ी में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के संबंध में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी दल ने त्वरित कार्यवाही की और कुल 4 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शिकायतकर्ताओं की पूर्ण संतुष्टि के साथ सफलतापूर्वक निराकरण कराया। तीन गांवों में आबकारी दल की दबिश, 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करने के उद्देश्य से वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सपना यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जिले के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। इस कार्यवाही के दौरान ग्राम चुरारा, ग्राम काकावानी और ग्राम बिंदपुरा में अवैध रूप से तैयार की जा रही कच्ची हाथ भट्टी की शराब के कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए। मौके से कुल 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और शिकायतों के त्वरित निराकरण में वृत्त अधिकारी/उपनिरीक्षक श्रीमती सपना यादव की कुशल रणनीति व नेतृत्व की मुख्य भूमिका रही। इसके साथ ही आबकारी दल के आरक्षक साहिल अग्रवाल, अवधेश अहिरवार और शुभम चौधरी ने भी क्षेत्र में मुस्तैदी दिखाते हुए अत्यंत सराहनीय एवं सक्रिय योगदान दिया। संदेश: जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में नशे दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ
-- 
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में " नशे से दूरी है जरूरी अभियान" के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम एन खान के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एम एन खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए अत्यंत हानिकारक है। 

एनएसएस की छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीलम सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाएँ।

कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशे का सेवन न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। शपथ के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र आरोलिया द्वारा किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ जे आर अहिरवार, जिला समन्वयक श्री संतोष रजक, डॉ वीरेंद्र खरे, डॉ रंजना पटेरिया बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

#नशे_से_दूरी_है_जरूरी_2  #नशामुक्त_मध्यप्रदेश #NasheSeDooriHaiZaroori
#SayNoToDrugs #JansamparkMP #niwari

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में नशे दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ -- शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में " नशे से दूरी है जरूरी अभियान" के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम एन खान के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एम एन खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए अत्यंत हानिकारक है। एनएसएस की छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीलम सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाएँ। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशे का सेवन न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। शपथ के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र आरोलिया द्वारा किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ जे आर अहिरवार, जिला समन्वयक श्री संतोष रजक, डॉ वीरेंद्र खरे, डॉ रंजना पटेरिया बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। #नशे_से_दूरी_है_जरूरी_2 #नशामुक्त_मध्यप्रदेश #NasheSeDooriHaiZaroori #SayNoToDrugs #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026