सिसवनिया पंचायत के लोकप्रिय मुखिया एवं पश्चिमी चंपारण जिले के जदयू जिलाध्यक्ष आदरणीय कन्हैया कुशवाहा जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद, पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। उनके सरल व्यक्तित्व, कर्मठता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन समाज और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
🙏🕯️🌹🙏