
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अंतर्गत बगीचा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को घर से जबरन अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी विपुल यादव (25 वर्ष) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घिनौनी वारदात में शामिल उसके 17 वर्षीय नाबालिग साथी को भी पुलिस ने तत्काल संरक्षण में ले लिया है। बगीचा पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की है।
यह सनसनीखेज वारदात पुलिस चौकी पंडरापाठ क्षेत्र के एक गांव की है, जहां दो आरोपी बाइक से पीड़िता के घर पहुंचे और उसे सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल और अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
#JashpurPolice #ChhattisgarhNews #CrimeUpdate #ActionAgainstCrime #BagichaPolice #LawAndOrder #PocsoAct #PoliceAction #FatafatNews