गोवा से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 299 यात्री थे सवार
• गोवा से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
• विमान में कुल 299 लोग सवार थे।
• विमान ने मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गोवा से सुबह 9:16 बजे उड़ान भरी थी।
• करीब 10 मिनट बाद 9:25 बजे इमरजेंसी घोषित की गई।
• विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुबह 9:50 बजे गोवा एयरपोर्ट पर कराई गई।
• इंडिगो ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और समय पर अपडेट देने सहित हरसंभव सहायता दी गई।
#IndiGo #GoaAirport #FlightEmergency #AviationNews #BreakingNews