मोतिहारी: अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर हमला, एक्शन मोड में पुलिस, 10 गिरफ्तार
अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर हमला, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 10 गिरफ्तार
मोतिहारी जिले के खान पिपरा पंचायत अंतर्गत मथरवा ग्राम में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर कुछ लोगों द्वारा हमला कर दिया गया।
अंचलाधिकारी (सीओ) डेजी सिंह के अनुसार, मौजा चकरपेटा स्थित एक भूखंड पर पहले भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। दोबारा अतिक्रमण किए जाने की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम फिर से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, और इसी दौरान टीम पर यह हमला किया गया।
घटना के बाद एक्शन मोड में आए अधिकारियों ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई की। प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम और सशस्त्र बल ने छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
📍 गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
ओमप्रकाश कुमार, पवन कुमा�