#अलीगढ़ में फैक्ट्री लूट का 48 घंटे में खुलासा, कारोबारी का ड्राइवर निकला साजिशकर्ता; पांच आरोपी गिरफ्तार, ₹4.29 लाख नकद, दो तमंचे और बाइक बरामद, ऊपरकोट नगर कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा में 10 अगस्त को फैक्ट्री में हुई लूट का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया। कोतवाली नगर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों सलमान, धर्मेंद्र कुमार उर्फ बंटी, मिंटू, करन और रामअवतार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक कारोबारी का ड्राइवर ही लूट की साजिश में शामिल था। आरोपियों के कब्जे से ₹4 लाख 29 हजार नकद, दो अवैध 315 बोर तमंचे, चार जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
#Aligarh #Crime #PoliceAction #LootCase #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Aug 13, 2026