
आज दिनांक 23.10.2026 को सोहरा पंचायत भवन में बिहार उत्तर प्रदेश सीमा विवाद तथा सोहरा त्रिभुआनी -पदमिनिया विवाद के समाधान हेतु जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा गठित टीम के अध्यक्ष एडीएम शशि शेखर के नेतृत्व में डीएसपी ग्रामीण रंजीत कुमार सिंह, सीओ बड़हरा अंशु प्रसून तथा थाना प्रभारी कृष्णगढ़ रौशन कुमार का इन तीनों गांवों के किसानों के साथ एक व्यापक बैठक हुई। किसानों के तरफ से स्थानीय कृषक सह भारतीय किसान संघ भोजपुर के जिला संयोजक दया शंकर सिंह ने पक्ष रखा। जिसमें मुख्य रूप से बिहार से उत्तर प्रदेश को त्रिवेदी आयोग के अनुशंसा पर स्थानांतरित मौजे मंदरौली कंश उर्फ त्रिभुआनी और मौजा मोहनपुर का संपूर्ण अभिलेख बलिया जिला अधिकारी को भेजा जाएगा,2, बिहार उत्तर प्रदेश का यथाशीघ्र सीमाकंन किया जाएगा,3, इन दोनों मौजों का शेष भाग जो बिहार में बच गया था, उसे चिन्हित किया जाएगा,4, पूर्व में किए गए सर्वे में शेष बचे हुए किसानों का अभिलेखों के आधार पर सर्वे किया जाएगा।5, भूमि माफियावो के कब्जे से उक्त भूमि को मुक्त करा कर वास्तविक किसानों को कब्जा दिलाने का कार्य किया जाएगा। इससे उस क्षेत्र के वास्तविक किसानों में होली और दीपावली जैसा उत्सव का माहौल देखने को मिला। सभी किसान इन सभी अधिकारियों का भूरि भूरि प्रशंसा करते रहे। साथ ही साथ बड़हरा विधानसभा के माननीय विधायक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह का भी इस मामले को समाप्त कराने के भगीरथ पहल के लिए धन्यवाद दिया। किसानों में मुख्य रूप से हरेन्द्र सिंह, धनञ्जय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विजय सिंह,हरिमोहन सिंह तथा पवन सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे
Arrah, Bhojpur | Oct 23, 2026