35 लाख की लागत से गोरमी के मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर लगेगी लोहे की रेलिंग, शुरू हुआ कार्य
गोरमी। नगर की सुंदरता बढ़ाने और डिवाइडर पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा के उद्देश्य से नगर परिषद गोरमी द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्य शुरू किया गया है। लगभग 35 लाख रुपये की लागत से पोरसा रोड से मेहगांव रोड तक मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग लगाई जा रही है। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नगर परिषद के अनुसार, डिवाइडर पर लगाए गए पौधों को अक्सर आवारा पशु नुकसान पहुंचा देते हैं, जिससे हरियाली बनाए रखने में कठिनाई होती है। इसी समस्या को देखते हुए मजबूत लोहे की रेलिंग लगाने का निर्णय लिया गया है। रेलिंग लगने से पौधों की सुरक्षा होगी, उनकी बेहतर देखभाल संभव होगी और सड़क की हरियाली लंबे समय तक बनी रहेगी।
Gormi, Bhind | Jun 27, 2026