Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
बाढ़
Crimenews
Aap

बरसात में बच्चों का रखें विशेष ध्यान, संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी जरूरी: डॉ. डी.एन. सिंह बक्सर । बक्सर नगर के चरित्रवन शिक्षक कॉलोनी, जेल मोड़ स्थित शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.एन. सिंह ने सोमवार को कई नवजात शिशुओं एवं बच्चों का इलाज कर अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में बच्चों में वायरल संक्रमण, बुखार, खांसी, जुकाम, दस्त एवं अन्य संक्रामक बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। ऐसे में माता-पिता को बच्चों की देखभाल में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। डॉ. डी.एन. सिंह ने सलाह दी कि बच्चों को साफ एवं ताजा भोजन दें, उबला या शुद्ध पानी ही पिलाएं, गीले कपड़ों में अधिक देर तक न रखें तथा बारिश में भीगने से बचाएं। नवजात शिशुओं की साफ-सफाई और स्तनपान पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे को लगातार तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, बार-बार उल्टी, दस्त या सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए चिकित्सक से संपर्क करें। समय पर इलाज और सावधानी से अधिकांश मौसमी बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है। संपर्क करें: 7485880094, 7485882217

Buxar, Buxar | Jul 27, 2026
बरसात में बच्चों का रखें विशेष ध्यान, संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी जरूरी: डॉ. डी.एन. सिंह बक्सर । बक्सर नगर के चरित्रवन शिक्षक कॉलोनी, जेल मोड़ स्थित शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.एन. सिंह ने सोमवार को कई नवजात शिशुओं एवं बच्चों का इलाज कर अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में बच्चों में वायरल संक्रमण, बुखार, खांसी, जुकाम, दस्त एवं अन्य संक्रामक बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। ऐसे में माता-पिता को बच्चों की देखभाल में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। डॉ. डी.एन. सिंह ने सलाह दी कि बच्चों को साफ एवं ताजा भोजन दें, उबला या शुद्ध पानी ही पिलाएं, गीले कपड़ों में अधिक देर तक न रखें तथा बारिश में भीगने से बचाएं। नवजात शिशुओं की साफ-सफाई और स्तनपान पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे को लगातार तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, बार-बार उल्टी, दस्त या सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए चिकित्सक से संपर्क करें। समय पर इलाज और सावधानी से अधिकांश मौसमी बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है। संपर्क करें: 7485880094, 7485882217 - Buxar News