*चित्रकूट में ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल, ओवरब्रिज से बनकट रोड तक लगा लंबा जाम,यातायात प्रभारी खुद जाम में रहे फंसे 🤔*
चित्रकूट। जिला मुख्यालय में एक बार फिर यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आई। ओवरब्रिज से लेकर बनकट रोड तक वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में लोग काफी देर तक फंसे रहे, लेकिन यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की सक्रियता सवालों के घेरे में रही।स्थानीय लोगों का आरोप है कि आए दिन शहर में जाम की स्थिति बनती है, बावजूद इसके यातायात व्यवस्था को लेकर ठोस इंतजाम नजर नहीं आते। लोगों का कहना है *कि ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने के बजाय वीडियो शूट करने में ज्यादा सक्रिय दिखाई देती है।* ओवरब्रिज से बनकट रोड तक लगे जाम ने यातायात व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी। सवाल यह है कि जब शहर में रोजाना जाम की समस्या सामने आ रही है तो जिम्मेदार अधिकारी इसका स्थायी समाधान कब करेंगे?