सिवान के चर्चित त्रिभुवन तिवारी ने थामा राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दामन, पटना में ली पार्टी की सदस्यता
जीरादेई (सिवान)। सिवान की राजनीति में रविवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब जीरादेई प्रखंड प्रमुख पति एवं चर्चित राजनीतिक चेहरा त्रिभुवन तिवारी ने पटना में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान उनके साथ दर्जनों प्रतिनिधियों ने भी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दामन थामा।
Bihar, India | Aug 23, 2026