भैया दूज पर आस्था और प्रेम का संगम: बहनों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र की दुआ
*मिर्जापुर।* भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक भैया दूज का पर्व जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने सुबह स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार भाइयों के लिए मंगलकामना की। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।
घरों में पूजा की थालियां सजाई गईं और मिठाइयों के साथ पर्व की खुशियां साझा की गईं। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित इस पर्व पर पारिवारिक प्रेम, अपनापन और परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली।
#Mirzapur #भैयादूज #BhaiDooj #भाईबहनकाप्यार #सनातनसंस्कृति #मिर्जापुर_न्यूज #TodayMirzapurNews