दशहरे के पर्व पर कोटद्वार में यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने दशहरे के पर्व को देखते हुए 20 अक्टूर को दोपहर 12 बजे के बाद कोटद्वार शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस द्वारा जारी यातायात प्लान के तहत कई प्रमुख मार्गों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
जारी यातायात प्लान के अनुसार, ऑडिटोरियम तिराहे से लक्ष्मी वेडिंग पॉइंट होते हुए ग्रास्टनगंज की ओर चारपहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं, लक्ष्मी वेडिंग पॉइंट से ग्रास्टनगंज की ओर दोपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अलावा, सिद्धबली की तरफ से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन उद्यान विभाग तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। वहीं, गाड़ीघाट तिराहा स्थित स्टेट बैंक एटीएम के पास से लक्ष्मी वेडिंग पॉइंट की ओर चारपहिया वाहनों के जाने पर रोक रहेगी।
कोटद्वार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने लोगों से अपील की है कि दशहरे के दौरान यातायात प्लान का पालन करने और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।