जनसेवा और सुशासन का संकल्प!
जिले में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की पूर्व तैयारी के संबंध में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समन्वय बैठक संपन्न हुई।
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर जी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित 12 प्रमुख पहलुओं (आशीर्वाद दीया, मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा, नमो सेवा अनकही कहानियां, आनंद मिलन सेवा, सेवा संकल्प यात्रा, सेवा सेतु अभियान आदि) के सफल क्रियान्वयन हेतु तिथियों व कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
जनप्रतिनिधियों ने आवश्यक सुझाव साझा करते हुए प्रशासन के साथ मिलकर सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बी.के. दुबे सहित सभी विभागीय नोडल अधिकारी