डबरा-भितरवार मार्ग पर जाम के दौरान हुआ एक विवाद अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। ट्रॉली पलटने से लगे जाम में भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ की गाड़ी फंस गई थी। इसी दौरान रास्ता साफ कराने पहुंचे गनमैन और एक किसान के बीच कहासुनी हो गई, जो कथित तौर पर गाली-गलौज तक पहुंच गई। नाराज किसान ने सीधे विधायक से शिकायत करते हुए कहा कि ‘हम आपको वोट देते हैं और आपका गनमैन हमें गाली दे रहा है।’ शिकायत सुनते ही विधायक ने कार का शीशा नीचे कर किसान से माफी मांगी। हालांकि बाद में उन्होंने दावा किया कि विवाद करने वाला व्यक्ति कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।