
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने 32 जरूरतमंदों तक पहुँचाया भोजन
बाँदा। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की ज़िम्मेदार महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणुका गुप्ता (छोटी बाज़ार), मोहम्मद दानिश (शाखा प्रमुख, हरदौल तलैया) एवं सदस्य नसीम खान लगातार गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 05 अगस्त 2026 को अपने निर्धारित दिन और समय पर गरीबों की सहायता के लिए श्रीमती रेणुका गुप्ता ने अपने आवास छोटी बाज़ार से 10 पैकेट भोजन तैयार कर दिए। वहीं हरदौल तलैया क्षेत्र से 20 पैकेट भोजन प्राप्त हुए तथा निषाद फर्नीचर की ओर से 2 पैकेट भोजन सहयोग स्वरूप दिए गए।
इसके बाद यह सभी 32 भोजन पैकेट बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, शाखा प्रमुख मर्दन नाका अलीम अहमद खान एवं उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन को सौंपे गए। संस्था के पदाधिकारियों ने इन भोजन पैकेटों को जरूरतमंद और असहाय लोगों तक पहुँचाकर मानव सेवा का कार्य किया।
संस्था ने भोजन दान करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दुआ की कि अल्लाह तआला सभी को गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की और अधिक शक्ति एवं तौफीक अता फरमाए। आमीन।
यदि आप भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के माध्यम से भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता देकर जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं, तो निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451, 8318456975
#BandaRotiBank #FoodDonation #HumanityFirst #Banda #SocialService #HelpingHands #RotiBank #UP90Creator #Bundelkhand #CharityWork
Banda, Banda | Aug 6, 2026