
जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर न्यू पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ऑटो और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में हॉली मिशन स्कूल के छह स्कूली बच्चे घा%यल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, ऑटो में एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे और सभी स्कूल से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठे बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घा%यल बच्चों को लक्ष्मीपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घाय%ल बच्चों को जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया।
घा,%यलों में आयुष राज, अंश राज, अनिशा कुमारी, रितिका कुमारी और सत्यम कुमार समेत अन्य बच्चे शामिल हैं। वहीं ऑटो चालक कैलाश साव भी गंभी%र रूप से घाय%ल बताए गए हैं।
लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो में ट्रैक्टर से टक्कर हुई है। हालांकि, टक्कर किस वाहन से और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल घा%यल बच्चों का इलाज जारी है और पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
#Jamui #JamuiNews #Lakshmipur #RoadAccident #SchoolChildren #BiharNews #AccidentNews #PoliceInvestigation
Barhat, Jamui | Sep 9, 2026