
मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध ‘बाबा की दुकान लहठी भंडार’ को मिला BIB Pride of India Award 2026
मुजफ्फरपुर के इस्लामपुर स्थित प्रसिद्ध ‘बाबा की दुकान लहठी भंडार’ के संचालक मिराज गौरी और रियाज गौरी को लहठी एवं पारंपरिक हस्तशिल्प के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘BIB Pride of India Award 2026’ से सम्मानित किया गया। पटना में आयोजित सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के हाथों दोनों भाइयों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
मुजफ्फरपुर की पारंपरिक लहठी को देशभर में पहचान दिलाने और इस कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ‘बाबा की दुकान लहठी भंडार’ लगातार अपनी पहचान बना रहा है। इस सम्मान को लेकर मिराज गौरी और रियाज गौरी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए ही नहीं, बल्कि मुजफ्फरपुर की समृद्ध लहठी कला और इससे जुड़े कारीगरों के लिए भी गर्व का विषय है।
इस सम्मान के बाद स्थानीय स्तर पर भी लोगों ने खुशी जताई है। माना जा रहा है कि ऐसे सम्मान से बिहार की पारंपरिक लहठी कला को व्यापक पहचान मिलने के साथ-साथ इस क्षेत्र से जुड़े कारीगरों और कारोबारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
बाबा की दुकान लहठी भंडार, इस्लामपुर, मुजफ्फरपुर अपनी पारंपरिक लहठी और स्थानीय विरासत से जुड़ी कला के लिए लंबे समय से लोगों के बीच पहचान रखता है।
#विज्ञापन #Ad