Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

# बीएलओ से मारपीट मामले में ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, शिक्षक पर दर्ज शिकायत को बताया झूठा **नाथूसरी चौपटा/चोपटा।** चुनाव ड्यूटी के दौरान जेबीटी शिक्षक एवं बीएलओ हरपाल सिंह के साथ हुई कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में गांव नाथूसरी कलां एवं चौपटा क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद आरोपी पक्ष की महिला ने शिक्षक पर दबाव बनाने के उद्देश्य से महिला थाना सिरसा में झूठी शिकायत दर्ज करवाई है। इससे पहले ग्रामीण गांव के मुख्य चौक स्थित ठाकुर जी मंदिर के पास एकत्रित हुए और बाद में महिला थाना प्रभारी सुनीता से भी मुलाकात की। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने एसपी दीपक सहारण को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक हरपाल सिंह भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ नंबर-73, नाथूसरी कलां में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाताओं के घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करने और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने की सरकारी ड्यूटी निभा रहे थे। आरोप है कि 10 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने सहायक दीपक कुमार के साथ सरकारी कार्य कर रहे थे, तभी गांव निवासी धर्मवीर मोठिया ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और बाद में कथित रूप से मारपीट कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना में शिक्षक को चोटें आईं और उनके कपड़े भी फट गए। इस मामले में थाना नाथूसरी चौपटा में एफआईआर नंबर 149 दिनांक 10 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के दो दिन बाद आरोपी पक्ष की महिला द्वारा महिला थाना सिरसा में शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई, जिसे उन्होंने पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया। उनका आरोप है कि यह शिकायत शिक्षक पर दबाव बनाने और मूल मामले को प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई है। ग्रामीणों और शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन कर रहे सरकारी कर्मचारी के साथ इस प्रकार की घटना से शिक्षक समाज में रोष और असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। उन्होंने मांग की कि ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और यदि जांच में शिकायत झूठी पाई जाती है तो झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों के विरुद्ध भी कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय भय का सामना न करे। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि जगतपाल कासनियां, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, पूर्व सरपंच रणजीत कासनियां, पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह, सुरेंद्र कासनियां, बलराम कासनियां, अनिल कासनियां, मास्टर पाला राम, अनिल कुमार, बंसीलाल, नेकी राम, मांगेराम नाई, जेपी कड़वासरा और सेठी कासनियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Sirsa, Sirsa | Jul 13, 2026

MORE NEWS

🌳 हर पौधा एक नई उम्मीद... पेड़ लगाने की मुहिम को सफल बनाने में वन विभाग सिरसा की नर्सरी का अमूल्य योगदान। इस नेक कार्य में सहयोग देने वाली पूरी वन विभाग सिरसा टीम का हार्दिक धन्यवाद। आइए, हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरियाली बढ़ाएं। 💚🌿

#PlantationDrive #VanMahotsav #Sirsa #ForestDepartment #SirsaForest #GoGreen #SaveTrees #GreenHaryana #PlantTrees #Environment #HaritHaryana #पेड़_लगाओ #हरियाली #वन_विभाग #सिरसा #पर्यावरण_बचाओ #बेधड़क_हरियाणा_न्यूज़

🌳 हर पौधा एक नई उम्मीद... पेड़ लगाने की मुहिम को सफल बनाने में वन विभाग सिरसा की नर्सरी का अमूल्य योगदान। इस नेक कार्य में सहयोग देने वाली पूरी वन विभाग सिरसा टीम का हार्दिक धन्यवाद। आइए, हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरियाली बढ़ाएं। 💚🌿 #PlantationDrive #VanMahotsav #Sirsa #ForestDepartment #SirsaForest #GoGreen #SaveTrees #GreenHaryana #PlantTrees #Environment #HaritHaryana #पेड़_लगाओ #हरियाली #वन_विभाग #सिरसा #पर्यावरण_बचाओ #बेधड़क_हरियाणा_न्यूज़

Sirsa, Sirsa | Jul 18, 2026

दिल्ली के  जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. शनिवार सुबह-सुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को वहां से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई. इस दौरान अफरातफरी की स्थिति भी बनी. 20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को 21वें दिन पुलिस अस्पताल ले गई है. गौरतलब है कि सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. उनका वजन भी 9 किलो से ज्यादा घट गया था. 
उधर अभिजीत दीपके का कहना है कि सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश की गई है।

#jantarmantar #sonamwangchuk #hungerstrike

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. शनिवार सुबह-सुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को वहां से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई. इस दौरान अफरातफरी की स्थिति भी बनी. 20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को 21वें दिन पुलिस अस्पताल ले गई है. गौरतलब है कि सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. उनका वजन भी 9 किलो से ज्यादा घट गया था. उधर अभिजीत दीपके का कहना है कि सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश की गई है। #jantarmantar #sonamwangchuk #hungerstrike

Sirsa, Sirsa | Jul 18, 2026

🥹"पहले मुझे काटो फिर पेड़ को!" - ऋषिकेश की इस शेरनी ने दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया । पेड़ों को बचाने अकेली भीड़ गई पुलिस से । ऋषिकेश में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए काटे जा रहे पेड़ों को बचाने के लिए महिलाओं और स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन (प्रोटेस्ट) किया है।
#rishikesh #savetrees #satyanewsharyana #sirsa

🥹"पहले मुझे काटो फिर पेड़ को!" - ऋषिकेश की इस शेरनी ने दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया । पेड़ों को बचाने अकेली भीड़ गई पुलिस से । ऋषिकेश में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए काटे जा रहे पेड़ों को बचाने के लिए महिलाओं और स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन (प्रोटेस्ट) किया है। #rishikesh #savetrees #satyanewsharyana #sirsa

Sirsa, Sirsa | Jul 18, 2026

दिल्ली के  जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. शनिवार सुबह-सुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को वहां से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई. इस दौरान अफरातफरी की स्थिति भी बनी. 20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को 21वें दिन पुलिस अस्पताल ले गई है. गौरतलब है कि सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. उनका वजन भी 9 किलो से ज्यादा घट गया था. 
उधर अभिजीत दीपके का कहना है कि सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश की गई है।

#jantarmantar #sonamwangchuk #hungerstrike #abpnews

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. शनिवार सुबह-सुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को वहां से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई. इस दौरान अफरातफरी की स्थिति भी बनी. 20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को 21वें दिन पुलिस अस्पताल ले गई है. गौरतलब है कि सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. उनका वजन भी 9 किलो से ज्यादा घट गया था. उधर अभिजीत दीपके का कहना है कि सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश की गई है। #jantarmantar #sonamwangchuk #hungerstrike #abpnews

Sirsa, Sirsa | Jul 18, 2026

जींद रैली की चर्चित फनी वीडियो 
आप भी देखिए...

जींद रैली की चर्चित फनी वीडियो आप भी देखिए...

Sirsa, Sirsa | Jul 18, 2026